फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Aunty, don't make a mistake in counting the money, I help and the young man took the money.

आंटी आप रुपये गिनने में गलती न कर दें, मैं सहायता कर देता हूं और रुपये ले उड़ा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Aunty, don't make a mistake in counting the money, I help and the young man took the money.
सिरसा। बैंक से ही महिला के एक लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। शातिर युवक पहले महिला का भरोसा जीत कर उसकी नकदी गिनने में सहायता करने लगा और बाद में वहां से रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी रविंद्र ग्रोवर पत्नी राजेंद्र ग्रोवर ने बताया कि वह सोमवार दोपहर 12 बजे हिसार रोड स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया में एक लाख रुपये निकलवाने के लिए पहुंची थी। राशि निकलवाने के बाद वह बैंक में ही एक कुर्सी पर बैठ गई और नकदी गिनने लगी। ऐसे में एक व्यक्ति उसके पास आया और कहने लगा कि आंटी जी कहीं आप रुपये गिनने में गलती ना कर दें, मैं आपकी सहायता कर देता हूं। उन्होंने कहा कि उसे लगा कि उक्त आदमी बैंक कर्मचारी है। ऐसे में उसने भरोसा कर राशि दे दी थी। इसके बाद युवक रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed