{"_id":"5f8739dc8ebc3e9bf4622840","slug":"audio-of-the-conversation-between-the-accused-and-the-minor-in-the-rape-case-is-viral-sirsa-news-rtk5783367157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले के आरोपी व नाबालिग में बातचीत का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामले के आरोपी व नाबालिग में बातचीत का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
भिवानी की एक नाबालिग को होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला पिछले कई दिनों से चर्चा में है। वहीं इस मामले में सोशल मीडिया पर भी कई ऑडियो व शपथ पत्र वायरल हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व समझौता करवाने की एवज में करीब 30 लाख रुपये और गाड़ी मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। वहीं अब एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो में पीड़ित नाबालिग व आरोपी युवक के बीच बातचीत हो रही है।
मामले में एक युवक की ओर से नाबालिग को नौकरी दिलवाने के लिए उसके पर्सनल नंबर पर रिज्यूम भेजने के लिए कहा जा रहा है। गौरतलब है कि भिवानी की एक नाबालिग ने रोड़ी निवासी नरदेव सिंह व मलड़ी निवासी गुरप्रीत सिंह पर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि आरोपी युवकों द्वारा उसे नौकरी देने का झांसा देकर एक होटल में बुलाया, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद महिला थाने में दोनों युवकों के खिलाफ चार अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया था।
नौकरी अच्छी चाहिए या बहुत अच्छी
बता दें कि इससे पहले भी इस मामले में समझौते को लेकर मध्यस्थता का ऑडियो व एक आरोपी युवक का हलफनामा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। ऑडियो में 30 लाख रुपये में समझौता करने की बातें हो रही हैं। आठ लाख रुपये व एक क्रेटा कार मांगने का भी आरोप है। इस मामले में अब एक और ऑडियो सामने आया, जिसमें आरोपी युवक नाबालिग के बीच नौकरी दिलवाने को लेकर बातचीत हो रही है। ऑडियो में नाबालिग युवक से कह रही है कि सर मुझे अच्छी सी नौकरी दिलवा दो। ऑडियो में एक आरोपी युवक नाबालिग से कह रहा है कि उसे अच्छी नौकरी चाहिए या बहुत अच्छी। नाबालिग द्वारा अच्छी नौकरी दिलवाने की बात कहने पर युवक उसे मिलने के लिए कह रहा है। वहीं एक अन्य ऑडियो में भी उनके पर्सनल नंबर पर रिज्यूम भेजने और दूसरे नंबरों पर किसी भी तरह की कोई बात या मैसेज न करने की सलाह दी जा रही है। इसके बाद नाबालिग ने मीडिया से रूबरू होकर आरोप लगाए थे कि आरोपी युवकों द्वारा उसे व उसके परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
एसपी से मिले थे लोग
इस मामले को लेकर रोड़ी व मलड़ी के कई लोग बीती 12 अक्तूबर को एसपी से मिले थे और इस पूरे प्रकरण को हनीट्रैप का मामला बताया था। युवकों के पक्ष में आए लोगों ने एसपी से इस मामले की निष्पक्ष पूरी जांच करने की मांग की।
कोट
नाबालिग की शिकायत पर महिला थाना में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-जगदीश जोशी, डीएसपी।