{"_id":"6a8355eb1675a8ec4901fed4","slug":"attack-on-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1004-163386-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक को घेरकर तेजधार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक को घेरकर तेजधार हथियार से किया हमला
Tue, 18 Aug 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव बाजेकां में एक युवक को रास्ते में घेरकर तीन युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बाजेकां निवासी सागर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह हिसार रोड स्थित ओएचएम में सैलून का कार्य करता है। 6 अगस्त को वह काम पर गया था। शाम सात बजे वह मोटरसाइकिल से निजी काम से अपने घर लौट रहा था।
जब वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो कुलदीप, संजय व राजेश निवासी बाजेकां मोटरसाइकिल से वहां आए। तीनों ने उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली और उसे घेर लिया।
विज्ञापन
रोकने का कारण पूछने पर आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गया। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।