{"_id":"69d1527091d778ddd9099e46","slug":"attack-on-youth-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156013-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: युवक को रोककर कार सवारों दो युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: युवक को रोककर कार सवारों दो युवकों ने किया हमला
Sat, 04 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डिंग मंडी एक युवक पर शनिवार को दो युवकों ने तलवार व थप्पड़-मुक्के से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
घायल चानन राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक अप्रैल की शाम अपने खेत से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। जब वह गांव के जोहड़ के पास पहुंचा तो सामने से आई एक कार ने उसका रास्ता रोक लिया। कार में सवार राहुल और कालू निवासी डिंग मंडी नीचे उतरे। इसके बाद राहुल ने तलवार से उसपर हमला कर दिया।
हमले में उसके हाथ, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसका मोबाइल भी टूट गया। इसके बाद कालू ने थप्पड़-मुक्के से उसे पीटा। पीड़ित ने बताया कि शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे। उन्हें देखकर दोनों आरोपी हथियार समेत कार लेकर भाग निकले। जांच अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।