फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on private school bus

Sirsa News: निजी कन्या स्कूल की बस पर हमला, शीशे तोड़े

Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
attack on private school bus
 हादसे के बाद गांव में ख़डी बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा में शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल की बस पर बाइक सवार युवकों के हमला करने का मामला सामने आया है।
बुधवार शाम साढ़े चार बजे हमलावरों ने बस के शीशे तोड़ दिए व ड्राइवर के साथ गाली-गलौज की। घटना तब हुई जब स्कूल बस सिरसा से रूपाणा खुर्द जा रही थी। बस में 40 छात्राएं सवार थीं।
ड्राइवर अनिल कुमार ने बताया कि दड़बा कलां गांव के पास से जब बस गुजर रही थी तभी तीन बाइक सवार युवक साइड के लिए झगड़ने लगे। जैसे ही बस रूपाणा खुर्द पहुंची तो बाइक सवारों बस को रुकवा लिया। बस रुकते ही युवकों ने बस पर हमला कर दिया। बस में सवार छात्राएं डर गईं। अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

चालक ने बस को रूपाणा खुर्द के सरपंच सुभाष बैनीवाल के घर पहुंचाई और डायल 112 पर सूचना दी। नाथूसरी-चोपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। नाथूसरी-चोपटा के चेयरमैन सूरजभान बुमरा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान विनोद बांगड़वा, सरपंच सुभाष कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और छात्राओं को घरों तक सुरक्षित पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि निजी स्कूल बस में तोड़-फोड़ की गई है। बस में छात्राएं सवार थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। पुलिस ने सभी छात्राओं को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया। चालक के बयान के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed