फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Assurance received from SDO- Negligent employees will be transferred, drinking water related problem will be solved

Sirsa News: एसडीओ से मिला आश्वासन-लापरवाह कर्मचारियों का किया जाएगा तबादला, पेयजल संबंधी समस्या का होगा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Assurance received from SDO- Negligent employees will be transferred, drinking water related problem will be solved
जलघर में जेई को अव्यवस्थाओं के बारे में अवगत करवाते ग्रामीण। संवाद
ओढां। गांव नुहियांवाली में कर्मचारियों की लापरवाही, पेयजल किल्लत और दूषित पेयजल आपूर्ति से गुस्साए ग्रामीणों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। जलघर पहुंचे विभाग के जेई (कनिष्ठ अभियंता) कुलदीप सिंह को ग्रामीणों ने खूब खरी-खरी सुनाई। करीब डेढ़ घंटे तक बाद फोन पर एसडीओ की ओर से समस्याओं का समाधान आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

एसडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि उनकी फिलहाल घग्घर पर ड्यूटी लगी हुई है। उनकी जो भी समस्या है वो शीघ्र ही हल करवा दी जाएगी। उन्होंने जेई को निर्देश दिए कि जल घर में जिन 2 कर्मचारियों की ग्रामीण शिकायत कर रहे हैं उनका तुरंत प्रभाव से यहां से तबादला कर अन्य 2 कर्मचारियों की यहां ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों में जलघर के 2 कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में बरती जा रही लापरवाही व अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर पिछले कुछ दिनों से रोष है। इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को जलघर में एकत्रित हो कर रोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को जलघर बुलाया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जलघर को ताला लगाकर धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के रोष के देखते हुए शनिवार को विभाग के जेई कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जेई के समक्ष अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जल घर में कर्मचारी हैं जिनमें से 2 कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आते। मात्र एक कर्मचारी पूरे गांव की पेयजल आपूर्ति देखता है। वहीं लंबे समय से मरम्मत ने होने के चलते जल घर के टैंक लीक हैं और उनमें गाद भी जमी हुई है। फिल्टर बंद पड़े हैं तथा गांव में जगह-जगह पाइपलाइन व वाल्व लीकेज हैं। इसके चलते उनके घरों में दूषित पानी आ रहा है। जब नहर में पानी आता है तो कर्मचारी डिग्गियों में पानी स्टोर करने में कोई रुचि नहीं दिखाते। ऐसे में थोड़े समय में ही पानी खत्म हो जाता है। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर जानबूझकर गांव में ट्यूबवेल की सप्लाई छोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।

टैंकों की मरम्मत सहित अन्य कार्यों को मिल चुकी मंजूरी
ग्रामीणों ने कहा कि हाई लेवल टैंक से फिल्टरों के लिए नई पाइप न डालकर पुरानी पाइप छोटी पाइप में कनेक्शन किया गया है। इसके चलते पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होती। उन्होंने बूस्टिंग स्टेशन की चारदीवारी व गांव में जगह-जगह हुए लीकेज करने सहित अन्य बातें भी रखीं। ग्रामीणों की सुनने के बाद एसडीओ ने फोन पर आश्वस्त किया कि कल से सफाई के लिए कर्मचारी लगा दिए जाएंगे और जिन 2 कर्मचारियों की शिकायतें हैं उनका तबादला करन उनकी जगह नए कर्मचारियों को लगा दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि टैंकों की मरम्मत सहित अन्य कार्यों को मंजूरी मिल चुकी है। अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed