Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Assembly Elections, Gokul defeated Gopal Kanda and won the Sirsa seat

हरियाणा विधानसभा चुनाव: गोपाल कांडा को हरा गोकुल के सिर सिरसा का ताज, ऐलनाबाद में अभय चौटाला नहीं बचा पाए चौधर

Wed, 09 Oct 2024 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Updated Wed, 09 Oct 2024 08:59 AM IST
सार

सिरसा, डबवाली और रानियां सीट पर चुने गए तीनों प्रतिनिधियों को पहली बार विधायक बनने का मौका मिला है। चौटाला परिवार की दूसरी पार्टी जजपा डबवाली सीट को छोड़कर कहीं भी मुकाबले में नहीं रही। सिरसा, कालांवाली और ऐलनाबाद सीट पर जजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Gokul defeated Gopal Kanda and won the Sirsa seat
कांग्रेस के प्रत्याशी गोकुल सेतिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसके साथ ही सिरसा जिले को अपने पांच विधायक मिल गए हैं। पांच सीटों में से सबसे बड़ा उलटफेर सिरसा व ऐलनाबाद सीट पर देखने को मिला। सिरसा सीट पर जहां गोकुल सेतिया ने गोपाल कांडा को करारी शिकस्त दी, वहीं ऐलनाबाद सीट पर इनेलो के अभय सिंह चौटाला अपने चौधरी कायम नहीं रख पाए। यहां उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


डबवाली सीट पर भी काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां अतिम क्षणों में मौजूदा विधायक रहे व कांग्रेस प्रत्याशी को हार झेलनी पड़ी। यह सीट इनेलो की छोली में गई। यहां से इनेलो के आदित्य देवीलाल विजेता रहे। सबसे रोचक रानियां सीट का परिणाम रहा, जहां बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला तीसरे स्थान पर रहे। यहां पर अभय सिंह बेटे और रणजीत सिंह के पोते अर्जुन चौटाला विजय रही।
विज्ञापन


54 दिन चली चुनाव प्रक्रिया के बाद जिले में तीन विधायक और एक मंत्री अपनी हार को टाल नहीं पाए। पांचों सीटों पर जीत कर आए जनप्रतिनिधियों में सिर्फ कालांवाली आरक्षित सीट ही ऐसी रही जहां से कांग्रेस के शीशपाल ही फिर से जीते हैं। सिरसा, डबवाली और रानियां सीट पर चुने गए तीनों प्रतिनिधियों को पहली बार विधायक बनने का मौका मिला है। चौटाला परिवार की दूसरी पार्टी जजपा डबवाली सीट को छोड़कर कहीं भी मुकाबले में नहीं रही। सिरसा, कालांवाली और ऐलनाबाद सीट पर जजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। ओवरऑल बात करें तो जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस का और दो सीटों पर इनेलो ने कब्जा जमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा की सरकार बनती देख बदले सूर

कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया और हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा के बीच में आपसी खींचतान आखिरी दिन तक चलती रही। मंगलवार को जैसे जैसे प्रदेश में विधानसभा सीटों के परिणाम आने लगे दोनों प्रत्याशियों के सूर बदलते नजर आए। मतगणना के अंदर दोनों प्रत्याशी आपस में साथ बैठे नजर आए। भाजपा की सरकार बनने के बाद दोनों पूर्ण रूप से शांत नजर आए। कांग्रेस का विजयी प्रत्याशी गोकुल सेतिया भी सारे पुरानी बातों को छोड़ आगे की बात करने पर फोकस करते नजर आए । ऐसे में सिरसा को तीन दिन से हाई अलर्ट पर करने वाले दोनों प्रत्याशी पूरी तरह से शांति की बात करें हुए दिखाई दिये।

ये पांच विधायक चुने गए हैं सिरसा जिले की पांचों सीटों पर

  • सिरसा गोकुल सेतिया (कांग्रेस) 7234 वोटों से जीत
  • रानियां अर्जुन चौटाला (इनेलो) 4191 वोटों से जीत
  • ऐलनाबाद भरत सिंह बैनीवाल (कांग्रेस) 15000 वोटों से जीत
  • डबवाली आदित्य देवीलाल (इनेलो) 610 वोटों से जीत
  • कालांवाली (आरक्षित) शीशपाल केहरवाला (कांग्रेस) 22959 वोटों से जीत

जिले में सबसे बड़ी केहरवाला ने जीत दर्ज की

कालांवाली आरक्षित सीट पर कांग्रेस की टिकट पर खड़े शीशपाल केहरवाला ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र सिंह देसूजोधा को 22959 वोटों से हराया। सबसे छोटी जीत डबवाली सीट पर रही। यहां से इनेलो के आदित्य देवीलाल ने कांग्रेस के अमित सिहाग को 610 वोटों से हराया। दूसरी सबसे बड़ी ऐलनाबाद के भरत सिंह बैनीवाल की रही। उन्होंने 15000 वोटों से इनेलो के अभय सिंह चौटाला को हराया।

15 साल बाद विधायक बने भरत सिंह

भरत सिंह पहली बार दड़बाकलां सीट से विधायक चुने गए थे। उस समय उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर इनेलो की विद्या को 11,444 वोटों से हराया था। उन्हें 61,002 मिले थे।

नशे समेत सब मुद्दों का कराऊंगा समाधान : केहरवाला

कालांवाली से कांग्रेस प्रत्याशी शीशपाल केहरवाला ने कहा कि जनता ने उन्हें दूसरा मौका दिया है। इसके लिए वह उनके आभारी है। कालांवाली में नशा ही मुख्य मुद्दा है। स्टेडियम की बात हो घग्घर की बात है, सब डिविजन की बात है, पानी की बात है । इन सब मुद्दों का समाधान करवाया जाएगा।

हलके की आवाज विधानसभा में उठाउंगा

रानियां से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने कहा कि हलके का विकास सर्वोपरि रहेगा। जो कार्य जनता के नहीं हुए हैं उन्हें करवाऊंगा। विधानसभा में हलके की आवाज उठाउंगा।

मेडिकल कॉलेज शुरू करवाना लक्ष्य
सिरसा से जीते कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया ने कहा कि शहर का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मेडिकल कॉलेज बनवाया जाएगा। मेरा किसी से कोई विवाद नहीं है। शहर के लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है।

नशे के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा: आदित्य देवीलाल

डबवाली से इनेलो प्रत्याशी आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 20 साल पहले कहा था कि तेरे को एक दिन एमएलए बनवाऊंगा। आज उनकी कही बात सच हो गई। इसलिए आज मैं उनका और पार्टी का धन्यवाद करता हूं। समाज में विकास, नशा ही दो मुख्य मुद्दे हैं। नशे के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है। आगे भी आवाज उठाऊंगा और नशे के खिलाफ लडूंगा।

उन्होंने देखा कि चुनाव प्रचार के दौरान भी नशे के कारण कम उम्र के तीन लोगों की मौत हुई है। बेरोजगारी और नशाखोरी चिंताजनक है। मंडियों, किसानी, सड़कों, स्कूलाें के विकास और सिंचाई समेत हर क्षेत्र में काम करूंगा। किसानी बचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने अभय चौटाला की हार पर उन्होंने कहा कि अभय बड़े भाई हैं। इस पर उन्होंने अफसोस जताया। चौधरी देवीलाल का खून लड़ने के लिए ही पैदा हुआ है। हमने लोगों की लड़ाई लड़ी है। आगे और भी चुनाव आएंगे। निश्चित तौर पर आगे मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने भतीजे समेत छोटा भाई जैसे अमित सिहाग की पराजय पर भी दुख जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed