{"_id":"198a3b2ea8c50e7da00c878ee2bd8c3c","slug":"ashok-tanwar-speek-to-victory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-बिहार तो झांकी है, बीजेपी का देश में सफाया अभी बाकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-बिहार तो झांकी है, बीजेपी का देश में सफाया अभी बाकी है
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-आरजेडी-जेडीयू महा गठबंधन की जीत को ऐतिहासिक व अभूतपूर्व बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए हरियाणा के कांग्रेस परिवार की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव तथा बिहार के मतदाताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
डॉ. अशोक तंवर ने महा गठबंधन की महाजीत बताते हुए कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने जिस प्रकार नफरत व उन्माद का माहौल बनाया था, बिहार के जागरूक लोगों ने देश को बांटने वाले दल को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन नतीजों के बाद यह तय हो चुका है कि देश अब कुंठित लोगों के संघ की विचारधारा की बजाए संविधान प्रदत्त धार्मिक सहिष्णुता व सामाजिक समरसता के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव में कहते थे कि जो देश का मूड है वही दिल्ली का मूड है और बिहार में प्रधानमंत्री को परिवर्तन दिखाई दे रहा था, दिल्ली-बिहार तो महज झांकी हैं प्रधानमंत्री को समझ लेना चाहिए कि देश से भाजपा का सफाया होना अभी बाकी है।
आने वाले समय में भाजपा का देश में सफाया होगा और कांग्रेस सोनिया गांधी-राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की सबसे मजबूत पार्टी होगी।