फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Arrest warrant issued against Rampal alias Baba in double murder case

Sirsa News: दोहरे हत्याकांड में रामपाल उर्फ बाबा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Mon, 22 Sep 2025 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrant issued against Rampal alias Baba in double murder case
सिरसा। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजन वालिया की अदालत में सोमवार को जय प्रकाश व मुकेश की हत्या के मामले की सुनवाई हुई। 14 में से 13 आरोपी वीसी के माध्यम से पेश हुए। आरोपी रामपाल उर्फ बाबा अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


चौटाला गांव के जय प्रकाश और मुकेश गोदारा की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा, काला जठेड़ी व अंकित हरियाणवी सहित 15 आरोपी हैं। 14 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है। आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पुलिस पांच साल बाद भी प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सिरसा लाने पर स्टे लगा रखा है। अदालत मे गैंगस्टर संपत नेहरा, काला जठेड़ी और अंकित हरियाणवी वीसी से हुए पेश। लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 21 दिसंबर 2020 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बिश्नोई की याचिका को खारिज कर डीजीपी व एडीजीपी कानून व्यवस्था हरियाणा को निर्देश जारी किए कि लॉरेंस बिश्नोई को सिरसा ले जाते समय उसकी हाई सिक्योरिटी सुनिश्चित की जाए। उस समय राजस्थान के भरतपुर की सेंट्रल जेल में कैद लॉरेंस ने हाईकोर्ट में दर्ज अपनी याचिका में कहा था कि उसे हरियाणा पुलिस से जान का खतरा है। सिरसा पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर ले जाना चाहती है। उसे भय है कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सिरसा लाने पर स्टे लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




लॉरेंस के 4 शूटरों ने की थी शराब कारोबारियों की हत्या
राजस्थान के हनुमान जिले के गांव संगरिया के अंकित और राहुल गांव चौटाला निवासी शराब कारोबारी जय प्रकाश से बदला लेना चाहते थे। इसमें भरतपुर जेल में कैद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उनकी मदद की। लॉरेंस बिश्नोई ने दोनों को अपने शूटरों के नाम बताए। अंकित व राहुल ने लॉरेंस के शूटरों को जय प्रकाश की हत्या की सुपारी दी। इसके बाद अंकित व राहुल जय प्रकाश की रेकी करने में जुट गए। 20 जुलाई 2020 को जय प्रकाश अपने साथी पार्टनर मुकेश गोदारा के साथ ठेके पर पहुंचा। इसके बाद लॉरेंस के शूटर यहां जय प्रकाश व मुकेश की ठेके पर गोली मारकर कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed