{"_id":"65807b9cbf7906c7ba001085","slug":"argument-over-dj-playing-at-wedding-family-attacked-with-sharp-weapon-sirsa-news-c-128-1-svns1027-11994-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: शादी में डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी, परिवार पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: शादी में डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी, परिवार पर तेजधार हथियार से हमला
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शादी में डीजे बजाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद अपने घर लौट रहे परिवार पर तेजधार हथियार से हमला हो गया। हमलावरों ने राइफल से हवा में फायरिंग की जिससे ग्रामीण सहम गए। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने घायलों के बयान पर 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ढाणी बच्चन सिंह निवासी रमन पाल की बुआ के लडक़े बलजिंद्र सिहं की मौजू की ढाणी मेें शादी थी। बारात गांव माधोसिंघाना गई हुई थी। रमनपाल का कहना है कि वह अपने परिवार सहित बारात में गया हुआ था। यहां पर डीजे बजाने को लेकर दुल्हे के ताऊ के लडक़े भजन सिंह के साथ उसके चाचा के लडक़े संपूर्ण सिंह की कहासुनी हो गई। रमनपाल का कहना है कि इसके बाद बारात वापस मौजू की ढाणी लौटी तो भजन सिंंह व उसके साथी हरकिशन व विरेंद्र उनके साथ गाली गलौज करने लगे। रमन पाल का कहना है कि वे इस दौरान कार में बैठे रहे तो उक्त तीनों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। संपूर्ण सिंह की पत्नी छुड़ाने आई तो हमलावरों ने उसको भी थप्पड़ मुक्के मारे। इसके बाद भजन सिंह के कहने पर वीरेंद्र घर से राइफल लेकर आया और हवाई फायर किया। जिससे सभी ग्रामीण सहम गए। रमन पाल का कहना है कि हमलावरों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण उन्हें बचाने आए तो हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148/149/323/324/427/506 के तहत केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।