{"_id":"610594ae8ebc3eba8857d1ec","slug":"apply-from-august-12-to-enroll-in-undergraduate-classes-sirsa-news-hsr6076819149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए 12 अगस्त से करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए 12 अगस्त से करें आवेदन
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय । फाइल फोटो
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम की घोषणा के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। अगस्त से स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रियों को जल्द शुरू करने के लिए कॉलेजों से 2 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया के लिए उपयोगी जानकारी मांगी है।
विभाग की ओर से स्तानक कक्षाओं में दाखिला प्रकिया को शुरू किया जा रहा है। विद्यार्थी 12 अगस्त से स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। शेड्यूल के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त रहेगी। इसके बाद 13 से 22 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच होगी। जबकि 23 और 24 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इसमें आने वाले विद्यार्थी 25 से 28 अगस्त तक फीस भर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके बाद 30 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। 30 व 31 अगस्त तक फीस भरने का समय दिया जाएगा। इस बार पहली मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की आशंका है। सीबीएसई व एचबीएसई बोर्ड द्वारा इस बार 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत दिया है। हर बार दाखिले के दौरान सीटों के अभाव से मेरिट सूची में नाम ना आने वाले विद्यार्थियों को निजी कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ता है।
2 अगस्त तक कॉलेज मुख्यालय को भेजेगा जानकारी
स्नातक कक्षाओं में दाखिले से पहले उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों से दाखिला प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए जानकारी मांगी है। इसमें कॉलेज को बैंक खाते की जानकारी, विषय मिलान, कोर्स, सीटें, फीस व दाखिला प्रक्रिया का नोडल अधिकारी नियुक्त संबंधित जानकारी कॉलेज की ईमेल के माध्यम से उच्चतर शिक्षा विभाग को भेजनी होगी।
विज्ञापन
- इन चार कॉलेेजों में होते हैं सबसे अधिक आवेदन
राजकीय नेशनल कॉलेज में 2040 सीटें
नेशनल कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर की लगभग 2040 सीटें है। इसमें से स्नातक की बीए की 1120, बीए इंवनिंग 240, बीए ऑनर्स 40, बीकॉम 20, बीएससी नॉन मेडिकल 240 व बीएससी मेडिकल 160 सीटें हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय 750 सीटें
राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए में 430, बीकॉम की 160, बीएससी मेडिकल 80 और बीएससी नॉन मेडिकल की 80 सीटों पर छात्राएं ही आवेदन कर सकती है।
चौधरी देवीलाल मेमोरियल कॉलेज में 1120 सीटें
चौधरी देवीलाल विद्यापीठ मेमोरियल कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर की 1120 सीटें है। स्नातक कक्षाओं में बीए की 320, बीकॉम 160, बीकॉम आनर्स 80, बीकॉम व्यवसायिक 80, बीएससी मेडिकल 120, बीएससी नॉन मेडिकल 80, बीएससी ऑनर्स फिजिक्स 80, बीएससी ऑनर्स रसायन 80, बीएससी ऑनर्स मैथ 80, बीएससी कंप्यूटर साइंस 80 बीसीए 60 व बीएससी 60 सीटें हैं।
सीएमके कॉलेज में 1670 सीटें
सीएमके कॉलेज में विभिन्न संकाय में 1670 सीटों पर केवल छात्राएं ही आवेदन कर सकती है। स्नातक की बीए में 1000, बीकॉम 200, बीएससी नॉन मेडिकल 120, बीएससी मेडिकल 40, कंप्यूटर साइंस 90, बीएससी बायोलॉजी 40 बीबीए 90 व बीएससी की 30 सीटें हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं के लिए 12 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन के लिए संभावित डेट शीट निकाली है। विद्यार्थी स्नातक कक्षाओं में आवेदन करने के लिए तैयार रहे।
-विवेक गोयल, एडमिशन नोडल अधिकारी, नेशनल कॉलेज सिरसा