फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Applications invited for state level women awards

Sirsa News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे

Thu, 28 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for state level women awards

विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से राज्यस्तरीय पुरस्कारों के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन के लिए आवेदक अपना संपूर्ण बायोडाटा सहित संबंधित ब्लॉक के महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय में 16 दिसंबर तक जमा करवाएं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं उप निदेशक डाॅ. दर्शना सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन

इन पुरस्कारों में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र मिलता है। बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, वुमन आउटस्टैंडिंग अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम/नर्स/महिला एमपीएचडब्ल्यू, साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी पुरस्कार, सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार, महिला उद्यमी पुरस्कार, स्त्री शक्ति पुरस्कार, आंगनबाड़ी वर्कर पुरस्कार के तहत क्रमश: 21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

इन पुरस्कारों के लिए आवेदन के लिए आवेदक अपना संपूर्ण बायोडाटा सहित संबंधित ब्लॉक के महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय में 16 दिसंबर तक जमा करवाएं। इन पुरस्कारों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed