फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Any five will not be accepted in the examination: Vice Chancellor

परीक्षा में एनी फाइव को नहीं किया जाएगा स्वीकार : कुलपति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Any five will not be accepted in the examination: Vice Chancellor
ीडीएलयू में आयोजित बैठक के दौरान संबोधित करते कुलपति डॉ. अजमेर सिंह मलिक। - फोटो : Sirsa
सिरसा। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन करने के लिए नैक की टीम छह से 8 जुलाई तक तीन दिवसीय दौरा करेगी। टीम से पहले सीडीएलयू प्रशासन तैयारियों में जुटा है। टीम से बातचीत के दौरान कैसा फीडबैक देना है, इसलिए वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने जहां एक ओर सुबह के समय प्राध्यापकों और स्टाफ सदस्यों की बैठक ली वहीं दूसरी ओर दोपहर के समय विद्यार्थियों को भी संबोधित किया।
विज्ञापन

सीडीएलयू में नौ जुलाई से परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन इस बार भी एक बार फिर विद्यार्थी परीक्षा में कोई भी पांच प्रश्न के विकल्प की मांग कर रहे हैं। कुछ विद्यार्थी संगठनों ने मांगे न मानने पर हड़ताल की भी तैयारी कर रखी है। इसकी सूचना वीसी को मिली। विद्यार्थियों की बैठक के दौरान वीसी ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में एनी फाइव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे हड़ताल जैसी गतिविधियों से दूर रहें। कुलपति ने कहा कि नैक टीम से पहले विद्यार्थियों की ओर से जो फीडबैक गया है, वह काफी सराहनीय है। इसलिए अब आमने सामने होने वाले फीडबैक के दौरान भी सीडीएलयू की कमियों को दरकिनार कर सकारात्मकता की ओर ध्यान दें। इससे अच्छी रैंकिंग आने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल, वीसी ने भी किया संबोधित
शनिवार को सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में नैक टीम के दौरे के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और रिहर्सल भी की। इस दौरान वीसी प्रो. मलिक ने कहा कि सीडीएलयू प्रशासन उच्चतर शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए वचनबद्ध है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से समूह में कार्य करने की भावना जागृत होती है। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, भंगड़ा, नाटक आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. पंकज शर्मा, युवा कल्याण निदेशक डॉ. मंजू नेहरा, डॉ. राजकुमार, प्रो. सत्यवान दलाल, प्रो. उमेद सिंह, प्रो. दीप्ति धर्माणी, प्रो. राजकुमार सलार, प्रो. आरती गोड़, प्रो. एसके गहलावत, प्रो. अशोक मक्कड़, प्रो. जेएस जाखड़, डॉ. सुलतान सिंह, प्रो. मनोज सिवाच, प्रो. असीम मिगलानी सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed