फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anti-social elements harass girl students, school management appeals for protection

Sirsa News: असामाजिक तत्व छात्राओं को करते हैं तंग विद्यालय प्रबंधन ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Anti-social elements harass girl students, school management appeals for protection
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
रोड़ी। गांव रोड़ी के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रशासन व स्कूल प्रबंधन समिति ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है। छात्राओं के स्कूल आने और जाने के दौरान कुछ असामाजिक तत्व छात्राओं को परेशान करते हैं। इस बारे में छात्राएं कई बार प्रबंधन को सूचित कर चुकी हैं।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने लिखित में रोड़ी थाने में पत्र भेजकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबीर सिंह और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए छात्राओं के स्कूल आने-जाने के समय पर तीन से चार पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन से पत्र प्राप्त होने के बाद रोड़ी थाना पुलिस ने भी हरकत में आ गई और राइडर व डायल 112 की ड्यूटी लगा दी गई। इनकी ओर से सुबह व छुट्टी के समय नियमित रूप से गश्त की जाएगी। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की है कि असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में यह की मांग

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विद्यालय की छात्राएं जब स्कूल आती-जाती हैं तो रास्ते में कुछ असामाजिक तत्व उन्हें परेशान करते हैं। इससे छात्राएं और उनके अभिभावक चिंतित हैं। यह स्थिति न केवल छात्राओं की मानसिक रूप से परेशान कर रही है। वहीं, छात्राओं की पढ़ाई भी इस कारण प्रभावित हो रही है। ऐसे में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना अति आवश्यक हो गया है। विद्यालय प्रशासन ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर विद्यालय गेट के पास सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक और दोपहर को छुट्टी के समय 2:15 से 2:45 बजे तक तीन से चार पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई जाए।

नशे का गढ़ होने के कारण अभिभावक परेशान

ग्रामीणों को स्कूलों के आसपास असामाजिक तत्वों का हमेशा डर सताता रहता है। इसका मुख्य कारण है कि रोड़ी क्षेत्र में मेडिकल व चिट्टे का नशा सबसे ज्यादा है। इससे युवा सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं और कई युवाओं की नशे से मौत हो चुकी है। नशा करने वाले युवा ही स्कूलों के आसपास घूमते रहे हैं और छात्राओं को तंग करते हैं।


असामाजिक तत्वों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी

रोड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जनक सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रशासन व स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से छात्राओं की सुरक्षा की मांग आई है। छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर राइडर व डायल 112 को आदेश जारी किए गए हैं। वह सुबह व छुट्टी के समय नियमित रूप से गश्त करेंगे और ड्यूटी देंगे। यदि कोई असामाजिक तत्व छात्राओं को तंग करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed