फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anti-ragging week started in Chaudhary Devi Lal University

Sirsa News: चाै. देवीलाल विश्वविद्यालय में एंटी रैगिंग सप्ताह शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Anti-ragging week started in Chaudhary Devi Lal University
सिरसा। सीडीएलयू कुलपति प्रो विजय कुमार छात्र - छात्राओं को संबो​धित करते हुए। प्रवक्ता
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में यूजीसी नेशनल एंटी रैगिंग मॉनिटरिंग एजेंसी और सेंटर फॉर यूथ की अनुपालना में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को सप्ताह की शुरुआत एंटी रैगिंग दिवस के रूप में की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की ओर से रैली निकाली गई, जिसे बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कुलपति प्रो. विजय कुमार ने इस मौके पर कहा कि विश्वविद्यालय में समय-समय पर एंटी रैगिंग ड्राइव का आयोजन किया जाता है। विश्वविद्यालय रैगिंग मुक्त वातावरण की दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ चुका है। विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके माध्यम से वे रैगिंग की स्थिति में शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


एंटी रैगिंग रैली का आयोजन नोडल ऑफिसर प्रो. उमेद सिंह की अध्यक्षता में किया गया। आयोजन में अंग्रेजी विभाग, विधि विभाग, यूएसजीएस विभाग, एनसीसी तथा एनएसएस यूनिट की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण प्रो. रणजीत कौर, प्रो. राजकुमार, प्रो. निवेदिता, प्रो. जोगिंदर दुहन, प्रो. मोहम्मद कासिफ, डॉ. कमलेश रानी, डॉ. अनिल, डॉ. प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




एंटी रैगिंग के विरुद्ध शपथ दिलवाई

एनएसएस और वाईआरसी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रोहतास और डॉ. रचना और एनसीसी केयरटेकर ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। अंत में एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य भरत सिंह राठौड़ और कृष्ण ने सभी प्रतिभागियों को एंटी रैगिंग के विरुद्ध शपथ दिलवाई। नोडल ऑफिसर प्रो. उमेद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष एंटी रैगिंग सप्ताह के माध्यम से विद्यार्थियों में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, इंडक्शन कार्यक्रम जैसे आयोजन किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपने आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए रैगिंग के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed