फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Answer books and kits of board exams distributed, exams will be held from 27th

Sirsa News: बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएं व किट वितरित की, 27 से होंगी परीक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Answer books and kits of board exams distributed, exams will be held from 27th
शहर के सांगवान चौक पर आरएसडी स्कूल में केंद्र अधीक्षक जिला ​शिक्षा अ​धिकारी के दिशानिर्देश सुनत
सिरसा। जिले में दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से शहर के आरएसडी स्कूल में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को किट जिसमें स्टेशनरी, आवश्यक कागजात और अन्य सामान वितरित किया गया। इस दौरान जिले के करीब 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली और नकल रहित परीक्षा के निर्देश दिए। मंगलवार को को डबवाली रोड स्थित सांगवान चौक पर आरएसडी स्कूल में शिक्षाधिकारियों ने जिले के सभी 87 परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को स्टेशनरी के थैले वितरित किए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्हें परीक्षा से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। इस दौरान लगभग 14 हजार विद्यार्थी दसवीं और करीब 11 हजार विद्यार्थी बारहवीं के परीक्षा देंगे। 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेभर में बनाए गए हैं 87 परीक्षा केंद्र
बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग ने परीक्षाओं के लिए कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। ऐलनाबाद डिवीजन में 21 परीक्षा केंद्र, कालांवाली में 11, डबवाली में 15 और सिरसा डिवीजन में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं विभाग की ओर से प्रत्येक खंड में कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। वहीं से बोर्ड परीक्षाओं को नियंत्रित किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षकों सहित प्राचार्यों की भी डयूटी लगाई गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार जिले में चार परीक्षा केंद्र अतिरिक्त बनाए गए हैं। पिछले साल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस परीक्षा का समय दोपहर बाद 12:30 से 3:30 बजे का रहेगा।

सिरसा शहर में इस प्रकार बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
- आर्य गर्ल्स सीसे स्कूल, आर्य समाज रोड



- आर्य सीसे स्कूल, काठमंडी

- राजकीय गर्ल्स सीसे स्कूल, मेला ग्राउंड
- आरकेपी सीसे स्कूल, नेहरू पार्क

- आरएसडी सीसे स्कूल, सांगवान चौक
- सेठ सागरमल सुराणा जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नोहरिया बाजार

- मिनर्वा हाई स्कूल, सूरतगढ़िया चौक
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर

- राजकीय सीसे स्कूल, शाहपुर बेगू
- सेंट्रल सीसे स्कूल, डीसी कॉलोनी

- न्यू सतलुज सीसे स्कूल, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
---------------
जिलेभर में दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंगलवार को शहर के डबवाली रोड स्थित आरएसडी स्कूल में परीक्षा अधीक्षकों को किट वितरित की गई। इस दौरान सभी को निर्देश दिए गए हैं कि जिलेभर में शांतिपूर्वक परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाए। - वेद दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article