{"_id":"67592b19826c1821460d39e3","slug":"answer-book-evaluation-center-built-in-private-college-students-protested-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129853-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: निजी कॉलेज में बनाया उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र, विद्यार्थियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: निजी कॉलेज में बनाया उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र, विद्यार्थियों ने जताया विरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से विधि विभाग की परीक्षाओं का उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन केंद्र निजी कॉलेज को बनाने पर कानून के विद्यार्थियों ने नाराजगी जाहिर की। विद्यार्थियों ने कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल को अपना मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि मूल्यांकन केंद्र बाहर न बनाकर विवि के लॉ विभाग को ही बनाया जाए। कुलसचिव ने आश्वासन दिया कि इस विषय में विचार विमर्श कर आगामी निर्णय लिया जाएगा।
छात्र रविंद्र कुमार, अक्षय, सन्नी, जश्नसिंह, कोमल, स्वाति, रूपिंद्र कौर, दीपक, अमन कुमार, मोनू, आदि ने बताया कि लॉ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र विश्वविद्यालय से बाहर निजी कॉलेज को बनाया गया है। विश्वविद्यालय के अनुसार सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को ही मूल्यांकन केंद्र का नियंत्रक बनाया जाता है। इसलिए नियमानुसार नियंत्रक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के लिए विवि के अध्यापक कॉलेज में जाएंगे। ऐसे में नियमित रूप से लगने वाली कक्षाएं प्रभावित होंगी। उन्होंने कहा कि निजी कॉलेज विवि के छात्रों को बेहतर अंक कैसे देगा। वह अपने कॉलेज के ही विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की सोचेगा, ताकि विवि में कम दाखिले हो।