फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Another accused arrested in sirsa of double murder in Rajasthan

राजस्थान में हुए दोहरे हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in sirsa of double murder in Rajasthan
सिरसा। राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सुनील निवासी गांव संघा, जिला मानसा, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को जल्द ही आगामी कार्रवाई के लिए राजगढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर थाना सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनीता रानी ने बताया कि महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी को गांव सिकंदरपुर में स्थित चिकन कार्नर से काबू किया है। इस संबंध में राजस्थान के राजगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरभूपेंद्र सिंह को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को राजगढ़ थाना पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीती 31 जुलाई की रात्रि को राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंगौर के खेतों में भेड़ बकरियों की रखवाली के लिए दो लोग सोए हुए थे। उसी दौरान कुछ आरोपियों ने सो रहे कृष्ण निवासी लंबोर व राजेश निवासी डंडाल लेखू जिला चुरू राजस्थान की हत्या करने के बाद 57 बकरियां चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में राजस्थान के राजगढ़ थाना में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। राजस्थान पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही काबू कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed