फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ANM death from corona infection

पंजाब में डबवाली की एएनएम की कोरोना संक्रमण से मौत

Thu, 08 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
ANM death from corona infection
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वीरवार को पंजाब के भुच्चों में डबवाली की स्वास्थ्य विभाग की एएनएम की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। वहीं एक साथ जिले में 71 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। वर्ष 2021 में आठ अप्रैल को सबसे ज्यादा केस आए है। जिले में अब कुल 355 मरीज कोरोना संक्रमित है।
विज्ञापन

वीरवार को सुभाष कॉलोनी में दो, रानियां रोड पर तीन, बाटा कॉलोनी में एक, रामनगरियां में दो, मेला ग्राउंड में दो, हुडा सेक्टर में सात, केवी स्कूल में एक, अजय विहार में एक, प्रेम नगर में एक, शिव चौक पर दो, मुलतानी कॉलोनी में एक, बेगू रोड पर दो, पुलिस लाइन, सागवान चौक, सीडीएलयू कैंपस, कंगनपुर रोड, बी ब्लॉक, गोबिंद नगर, रेलवे कॉलोनी, शाह सतनाम नगर में एक-एक, नोहरियां बाजार में दो, डबवाली में आठ, ऐलनाबाद में पांच, कालांवाली में तीन, ओढ़ा में एक, नाथूसरी चोपटा में तीन, माधोसिघाणा में दो, रानियां में चार, चौटाला में सात और बड़ागुढ़ा में एक सहित कुल 71 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन

लोगों का उपचार करती स्वास्थ्य कर्मी हारी जीवन की जंग : खंड डबवाली के वार्ड नंबर 17 की स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एएनएम की वीरवार को कोरोना के कारण मौत हो गई। जानकारी देते हुए एसएमओ एमके भादू ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी को सांस की तकलीफ होने के कारण परिजनों ने उसे डबवाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। तीन दिन तक स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार का सुधार देखने को न मिला तो और फेफड़ों में दर्द शुरू हो गया। सांस लेने की दिक्कत ज्यादा बढ़ने को लेकर परिजनों ने उसे पंजाब के भुच्चों के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एएनएम की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। करीब दो सप्ताह की जद्दोजहद में वीरवार को मौत हो गई। रामबाग में कोविड 19 के नियमों के तहत दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 37 मरीज मिले कोरोना संक्रमित : जिले में वीरवार को 71 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें से 37 मरीज केवल शहर की कॉलोनियों के ही पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 274562 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है। जिनमें से 8728 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब कुल 355 मरीज सक्रिय है। इनमें से 205 मरीज होम आइसोलेट किए है जबकि 27 मरीज अस्पताल में दाखिल है। वीरवार को कुल 14 मरीज स्वस्थ होने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की हर रोज जांच की जा रही है। जिन लोगों का स्वास्थ्य अधिक खराब पाया जाता है उन्हें अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है। मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। -डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed