{"_id":"689b7dd34239eb7169081517","slug":"animal-catching-campaign-was-opposed-in-bharat-nagar-people-surrounded-the-team-sirsa-news-c-128-1-svns1027-142417-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पशु पकड़ो अभियान का भारत नगर में हुआ विरोध, लोगों ने टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पशु पकड़ो अभियान का भारत नगर में हुआ विरोध, लोगों ने टीम को घेरा
विज्ञापन
डबवाली। यूथ मैराथन को लेकर बैठक करते हुए एसडीएम। सूचना विभाग
सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर में मंगलवार को रात की जगह सुबह के समय पशु पकड़ो अभियान चलाया गया। इस दौरान जब भारत नगर एरिया में नगर परिषद की टीम बेसहारा पशुओं को पकड़ रही थी। तभी वहां पर कॉलोनी के लोग पहुंच गए और पशु पकड़ने पर विरोध जताया। लोगों ने पशु पकड़ो टीम को घेर लिया और गाड़ियों को रोक दिया।
गाड़ियों में बेसहारा व दुधारू पशुओं को पकड़कर रखा गया था। इस पर टीम सदस्यों ने नगर परिषद के अधिकारियों और डायल 112 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई, वहीं सूचना मिलने पर पार्षद राजन शर्मा और पार्षद दीपक बंसल मौके पर पहुंचे। पार्षद और पुलिस की टीम ने लोगों को समझाया।
एक घंटे तक बातचीत के बाद मामले का समाधान हुआ और लोगों ने पशु पकड़ो टीम को जाने दिया। गौरतलब है कि नगर परिषद की टीम दोपहर दो बजे के आसपास भारत नगर एरिया में पशु पकड़ रही थी। टीम चार गाड़ियां लेकर गई हुई थी। सभी में टीम के सदस्यों ने पशुओं को पकड़ा हुआ था। जब टीम पशु पकड़ने के बाद जाने लगी तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने टीम के सदस्यों से पशुओं को पकड़ने का कारण पूछा, तो टीम सदस्यों ने बताया कि उनके पास नगर परिषद से पशु पकड़ने का टेंडर है। इस पर लोगों ने कहा कि उनके पास कोई आईडी कार्ड है या अन्य कोई दस्तावेज है। टीम सदस्यों ने कहा कि उनके पास मौके पर कोई दस्तावेज नहीं है और आईडी कार्ड भी नहीं है। ऐसे में लोगों ने सभी गाड़ियों को एक साथ लाइन में लगवा लिया। लोगों ने टीम से कहा कि वह बेसहारा पशुओं और दुधारू पशुओं को नहीं पकड़ सकते।
अधिकारियों से बात करवाई फिर भी नहीं माने लोग
टीम सदस्यों ने नगर परिषद के अधिकारियों से भी लोगों की बातचीत करवाई, लेकिन लोग संतुष्ट नहीं हुए और गाड़ियों को जाने नहीं दिया। सूचना मिलने पर पार्षद राजन शर्मा व पार्षद दीपक बंसल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर लोगों को समझाया कि नगर परिषद से अनुमति के बाद ही टीम पशु पकड़ रही है। लोगों से अपील है कि वह अपने दुधारू पशुओं को खुले में न छोड़े। यदि कोई पशु छोड़ेगा तो पशुओं को उठाया जाएगा।
10 दिनों से चल रहा अभियान
नगर परिषद प्रशासन की ओर से पिछले 10 दिन से पशु पकड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन 30 से 35 के करीब पशुओं को पकड़ा जाता है। उन्हें शहर व आसपास की अलग-अलग गोशालाओं व नंदीशालाओं में पहुंचाया जाता है। अब तक अनुमानित 340 पशुओं को पकड़ा जा चुका है। इससे कई एरिया में लोगों को बेसहारा पशुओं से राहत मिली है। हालांकि, शहर में मौजूदा समय में दो हजार के आसपास बेसहारा पशु हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- भारत नगर में टीम के पशु पकड़ने पर विरोध हुआ था। मौके पर पुलिस और पार्षदों ने पहुंच कर लोगों को समझाया दिया गया है। कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस कर्मचारी उनके साथ रहेंगे। लोगों से अपील है कि वह अपने दुधारू पशुओं को खुला न छोड़ें।
- जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद।