फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Anil Vij suspended the then building inspector

Sirsa News: अनिल विज ने तत्कालीन बिल्डिंग इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Fri, 29 Nov 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 29 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anil Vij suspended the then building inspector
सिरसा। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री अनिल विज ने नगर पालिका रानियां में वर्ष 2011 में तैनात रहे बिल्डिंग इंस्पेक्टर रमेश कुमार को सस्पेंड करने का आदेश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि निलंबित करने के मामले मैं कुख्यात हूं, मैं किसी को भी नहीं छोड़ता। उक्त बिल्डिंग इंस्पेक्टर इस समय अंबाला में तैनात है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पंचायत भवन हुई बैठक में मंत्री अनिज विज ने शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों का जमकर लताड़ लगाई। बैठक में दूसरी शिकायत पर सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता निर्मला देवी पत्नी मदन लाल मौके पर नहीं पहुंची। इस पर नगर पालिका के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान कर दिया गया है। वह संतुष्ट है।
विज्ञापन

इस पर मंत्री विज ने पूछा कि शिकायत क्या है। शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि वर्ष 2011 में दुकान वाली जगह अन-अप्रूव्ड थी, तो इस जगह पर नक्शा कैसे जारी कर दिया। अधिकारी ने बताया कि उस समय तत्कालीन डीआई रमेश कुमार ने नक्शा जारी किया था। अब शिकायतकर्ता संतुष्ट है और उसको एनडीसी जारी कर दी गई है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि अधिकारी से गलती तो हुई है। बीआई रमेश कुमार को सस्पेंड करो। सस्पेंड करने के मामले मैं कुख्यात हूं, मैं किसी को भी नहीं छोड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश में बेहतर परिवहन सुविधा देने की दिशा में हो रहा काम
परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में आमजन को बेहतर परिवहन सुविधा मिले, इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर साफ-सफाई, पेयजल आदि सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सभी जीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे दिन में दो से तीन बार बस स्टैंड का निरीक्षण करेंगे और कहीं पर भी अव्यवस्था मिलती है तो उसको दुरुस्त करने का काम करेंगे। बिजली के लटकते तारों के संबंध में पूछे एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां भी जरूरत है तार और पोल को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। भले ही इस कार्य में समय लगेगा, लेकिन इसे पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा।




प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सरकार उठा रही ठोस कदम
उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसी उद्देश्य के साथ डबवाली को जिला पुलिस बनाया गया था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य निरंतर जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed