{"_id":"61fc1bad96789223524b511d","slug":"anganwadi-workers-and-helpers-stood-on-dharna-even-in-rain-sirsa-news-hsr6234471162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी धरने पर डटी रहीं आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी धरने पर डटी रहीं आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स वीरवार को भी बारिश व ठंड के बावजूद धरने पर डटी रहीं। धरने की अध्यक्षता कार्यकारी जिला प्रधान शकुंतला जागलान, प्रोमिला, अनसुइया, सरला ने संयुक्त रूप से की।
यूनियन नेता गायत्री ने बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारी पिछले करीब दो माह से सेंटर बंद कर धरने पर अपने हकों की लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन विभाग व सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय कर्मचारियों को तरह-तरह से प्रताड़ित करने में लगे हुए हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि विभाग व सरकार द्वारा कोई सुनवाई न किए जाने पर देशभर की तमाम आंगनबाड़ी यूनियन उनके समर्थन में धरने पर आने की हुंकार भर चुकी हैं। तमाम यूनियनों ने सरकार व विभाग को चेताया है कि जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे यूनियनों से जुड़ीं तमाम कर्मचारी धरने पर इन कर्मचारियों के साथ बैठने को मजबूर होंगी। यूनियन नेता ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि सरकार में डिप्टी सीएम को तो ये भी नहीं पता कि आंगनबाड़ी वर्कर्स के कामकाज क्या हैं? ऐसे में सरकार से समस्याओं के समाधान की अपेक्षा भी क्या की जा सकती है। सरकार की ओर से सेंटरों में राशन भेजा जा रहा है, लेकिन उन्होंने राशन लेने से मना कर दिया है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, वे सेंटर नहीं खोलेंगे।