फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   And all three stations in the district will be from 9 million

जिले में 9 करोड़ से बनेंगे तीन और सब स्टेशन

Tue, 10 Jun 2014 11:38 PM IST
sirsa
sirsa Updated Tue, 10 Jun 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन

 जिलावासियों को तीन नए अतिरिक्त 33 केवी सब स्टेशनों की सौगात मिलने वाली है। यह सब स्टेशन मल्लेवाला, चौटाला और बप्प में बनाए जाएंगे। इन स्टेशनों के निर्माण के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने मंजूरी दे दी है और शीघ्र निर्माण शुरू हो जाएगा। इन 33केवी के बिजली केन्द्रों का निर्माण करीब 9 करोड़ की लागत से किया जाएगा व इससे जिले के लगभग 65 हजार विभिन्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन


 विद्युत विभाग के कार्यकारी अभियंता सीआर यादव ने बताया कि आने वाले समय में जिले के बिजली उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। इसके लिए युद्धस्तर पर नए सब स्टेशन स्थापित करने का कार्य जारी है। कुछ स्टेशनों पर निर्माण कार्य चालू है तो कुछ पर शीघ्र आरंभ हो जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले में बहुत से नए हाई पावर व आधुनिक तकनीक  के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में अब तीन ओर नए 33 केवी सब स्टेशनों की मंजूरी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दे दी है। यह सब स्टेशन मल्लेवाला, चौटाला व बप्प में बनाए जाएंगे। बिजली वितरण निगम ने इनके निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। निगम की ओर से इसके निर्माण के लिए एक वर्ष का समय निधार्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय-अवधि के दौरान कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सब स्टेशन पहले मंजूर हो चुके सब स्टेशनों के अतिरिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना कट मिलेगी बिजली
यादव ने बताया कि विभाग की ओर से इन सब स्टेशनों के निर्माण के लिए लगभग 9 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने बताया कि पहले इन सभी सब-स्टेशनों पर 10-10 एमवीए क्षमता का एक-एक ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। निर्माण के दौरान एक-एक अन्य ट्रांसफार्मर स्थापित करने का प्रावधान बिजली वितरण निगम को भेजा जाएगा ताकि आवश्यकता होने पर तुरंत अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना की जा सके।



 तीनों सब स्टेशन बनने के बाद आस-पास के 65 हजार उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा जो विभिन्न श्रेणियों से हैं। इनमें 25 हजार घरेलू उपभोक्ता व 40 हजार निगम क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं। इससे इन उपभोक्ताओं को बेहतर वोल्टेज, तथा लगातार बिना कट की बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
      
फोटो विवरण: 10एसआईआरपी-27- लाइट का लोगो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed