फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegations of discrimination in allocation of funds baseless: Karan Chautala

राशि के आवंटन में भेदभाव के आरोप निराधार : कर्ण चौटाला

Sat, 23 Aug 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Allegations of discrimination in allocation of funds baseless: Karan Chautala
सिरसा। जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने जिला परिषद के सदस्यों द्वारा उनके खिलाफ ग्रामीण विकास के लिए दी जाने वाली राशि के आवंटन में भेदभाव के आरोपों को पूरी तरह निराधार व तथ्य से परे बताया है। शनिवार को जारी बयान में जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन, कर्ण चौटाला ने कहा कि उनके ही कार्यकाल में ग्रामीण विकास के लिए सबसे अधिक राशि आई है और उन्होंने समान विकास के आधार पर उक्त राशि का आवंटन भी किया है। उन्होंने जिला परिषद के सदस्यों द्वारा इस आरोप को पूरी तरह आधारहीन बताया है जिसमें कहा गया कि उनके कार्यकाल में ग्रामीण विकास के लिए आई हुई राशि लैप्स हुई।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे गांवों के सांझा विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और भविष्य में भी रहेंगे मगर व्यक्तिगत विकास के लिए पैसा मांगने वालों का उनके पास कोई जवाब नहीं है। कर्ण चौटाला ने पलटवार करते हुए कहा कि शनिवार को जिला परिषद के जो सदस्य उनपर गलत आरोप लगाकर धरने पर बैठे हैं, वे सदस्य ही वास्तव में जिला परिषद की बैठकों के प्रति गंभीर नहीं होते। जिला परिषद की बैठकों में ये सदस्य ही मनमानी करने का प्रयास करते हैं और अनुशासनहीनता दिखलाते हैं। जिप चेयरमैन कर्ण चौटाला ने दोहराया कि वे विकास के पक्षधर हैं और उन्होंने अब तक करोड़ों रुपये देकर ग्रामीण आंचल में अनेक विकास कार्य करवाए हैं जिसकी बदौलत, जिले भर के गांवों के निवासी लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed