फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Allegations of discrimination against management

Sirsa News: प्रबंधन पर लगाए भेदभाव के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegations of discrimination against management
नागरिक अस्पताल में एचकेआरएनएल के तहत लगे कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए। 
डबवाली। नागरिक अस्पताल में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा और मांगों के लिए रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन महिला कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रहा है और उन्हें नाइट ड्यूटी पर जबरन लगाया जा रहा है। पुरुष कर्मचारी पहले से ही नाइट शिफ्ट में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एसएमओ को अपना मांगपत्र सौंपा। एसएमओ डाॅ. सुखवंत सिंह ने सभी कर्मचारियों की एक बैठक ली और उनकी समस्याओं को सुना। एसएमओ ने उनकी समस्या सुनकर उसका निदान करवाया। कर्मचारी प्रधान सुमित्रा सिंह ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने एक हालिया घटना का हवाला देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले रात की ड्यूटी पर तैनात एक महिला वार्ड कर्मचारी के पीछे एक नशेड़ी पड़ गया था। महिला कर्मचारी ने बड़ी मुश्किल से अपने अपनी जान और इज्जत बचाई। इस तरह की घटनाओं से महिला कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है। यदि किसी के साथ कोई गंभीर घटना घट जाती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में कार्यरत वार्ड कर्मचारी से उनके कार्यक्षेत्र से बाहर के कार्य भी करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे कि घायल मरीजों के टांके लगाना, जो कि प्रशिक्षित नर्स या डॉक्टर का काम होता है। उन्होंने कहा कि अगर इससे किसी मरीज को कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। कर्मचारी नेता सुमित्रा देवी ने कहा कि जिसका जो काम होगा वह कर्मचारी उसी के हिसाब से कार्य करेगा।

---------
ड्यूटी लगाने के लिए व कुछ अन्य समस्याओं पर कर्मचारियों में कुछ मतभेद था। सभी के साथ बैठक कर मामले को सुलझा दिया गया है। सभी कर्मचारियों को अपनी अपनी ड्यूटी पर भेज दिया गया है।
- डाॅ. सुखवंत सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, डबवाली। ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article