फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   All-round development of students and value-based education will be promoted

Sirsa News: छात्रों के सर्वांगीण विकास और मूल्य आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
All-round development of students and value-based education will be promoted
सिरसा। सीडीएलयू के कुलपति और संस्था के द्वारा किया गया एमओयू। प्रवक्ता
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू), सिरसा ने हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट (एचईटी), विजयवाड़ा के साथ एमओयू किया। इस एमओयू का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच समग्र शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और मूल्य आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना है। यह एमओयू विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अशोक शर्मा और हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट के जोनल कोऑर्डिनेटर पवन शारदा की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में हस्ताक्षरित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि यह सहयोग छात्रों को आवश्यक जीवन मूल्यों को आत्मसात करने, आंतरिक विकास को मजबूत बनाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेता के रूप में तैयार करने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें छात्रों के संतुलित जीवन, मानसिक स्पष्टता और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन






इस समझौते के तहत हार्टफुलनेस एजुकेशन ट्रस्ट छात्रों और शिक्षकों के लिए मेडिटेशन, रिलेक्सेशन, नेतृत्व विकास, जीवन कौशल और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और अनुभवात्मक शिक्षण सत्र आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय पुस्तकालय में एक हार्टफुलनेस कॉर्नर और एक विशेष ध्यान कक्ष स्थापित करेगा, जबकि एचईटी ओर से प्रमाणित प्रशिक्षक, अध्ययन सामग्री और शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमओयू के तहत एचईएलएम (हार्टफुलनेस एनेबल्ड लीडरशिप मास्टरी) पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 16 सप्ताह का जीवन कौशल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए वेलनेस एट वर्क विषय पर विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी, जिससे परिसर में सकारात्मक और तनाव-मुक्त वातावरण विकसित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed