फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Albendazole is essential to prevent malnutrition

Sirsa News: कुपोषण से बचाव के लिए एल्बेंडाजाेल जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Albendazole is essential to prevent malnutrition
सिरसा।लघु सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान अ​धिकारी व अन्य। सूचना विभाग
सिरसा। लघु सचिवालय में शुक्रवार को कृमि मुक्ति दिवस पर सिविल सर्जन ने अधिकारियों की बैठक ली। सिविल सर्जन डाॅ. एमके भादू ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाने और उन्हें स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन


कार्यक्रम के माध्यम से 26 अगस्त को विशेष अभियान के तहत एक साल से 19 वर्ष के बच्चों को पेट के कीड़े मारने के लिए एल्बेंडाजाल की गोली दी जाएगी। इसके अलावा एल्बेंडाजाल की गोली से वंचित रहे बच्चों को दो सितंबर को यह गोली दी जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना होगा, ताकि शत प्रतिशत बच्चों को दवा दी जा सके।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने कहा कि विशेष अभियान के तहत सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान को सफल बनाने की रुपरेखा तैयार करें। यह भी सुनिश्चित करें कि इस दिन स्कूलों में बच्चों की हाजिरी अधिक से अधिक हो। जिले के सभी सरकारी स्कूल, गैर सरकारी स्कूल, आईटीआई, सरकारी महाविद्यालय, निजी महाविद्यालयों व सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में यह गोली मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन डॉ. राजेश चौधरी ने बताया कि एल्बेंडाजाल की गोली स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, एनीमिया में नियंत्रण, समुदाय में कृमि संक्रमण की व्यापकता में कमी, सीखने की क्षमता और व्यस्क होने पर काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी में कारगर है।



उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि यदि दस्त लगना, पेट में दर्द होना, कमजोर होना, उल्टी लगना और भूख ना लगना, पढ़ाई में मन ना लगना व खून की कमी होना आदि कुपोषण के लक्षण है। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़े मारने की एल्बेंडाजोल गोली की मात्रा एक से दो साल के बच्चों के लिए आधी गोली चम्मच में पीसकर दी जानी है।


दो से तीन साल के बच्चों को पूरी गोली चम्मच में पीसकर दी जानी है व तीन साल से 24 साल तक के बच्चों व महिलाओं को पूरी गोली चबाकर खिलाने की हिदायत दी गई हैं। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, डॉ. भारत भूषण, असिस्टेंट प्रो. प्रीत कौर, सुपरवाइजर रेनू बाला, डॉ. अंकुर कटारिया, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार आर्य, विजय कुमार सचदेवा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed