फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   aks aashirvad group marriage today

Sirsa News: अक्स आशीर्वाद सामूहिक कन्यादान महोत्सव आज

Sat, 21 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
aks aashirvad group marriage today
- 21 बेटियों का पिता और भाई बनकर सम्मानपूर्वक विदा करेगा डबवाली इलाका
विज्ञापन

फोटो- 15
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। लायंस क्लब अक्स की ओर से छठा अक्स आशीर्वाद सामूहिक कन्यादान समारोह रविवार को चौटाला रोड स्थित ओम होटल में मनाया जाएगा। तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से बारात डबवाली पहुंचेंगी। समारोह में वंचित परिवारों की 21 बेटियों के विवाह करवाए जाएंगे, जिनमें से 6 विवाह हिंदू रीति-रिवाज व 15 विवाह सिख धर्म के अनुसार संपन्न होंगे।

इस आयोजन में पूरे क्षेत्र की प्रशासनिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी। नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगी। क्लब संस्थापक सतीश जग्गा ने आयोजन समिति की बैठक में कहा कि यह समारोह सामाजिक चेतना का ऐसा महोत्सव है, जिसमें सेवा, करुणा और संस्कार एक साथ साकार होते हैं। समाज की वंचित बेटियों के जीवन में खुशियों के दीप जलाना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। ये बेटियां केवल एक नए घर की दहलीज नहीं लांघेंगी, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास के साथ नए जीवन की ओर कदम बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

कुरीतियों के विरुद्ध एक साथ संकल्प लेंगे नवदंपती व समाज के लोग
सतीश ने बताया कि इस बार समारोह में नवदंपतियों तथा उपस्थित जनसमूह को कन्या भ्रूण हत्या रोकने, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की रक्षा का सामूहिक संकल्प दिलवाया जाएगा। संस्था ने नवविवाहित जोड़ों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण देने का भी निर्णय लिया है। नगर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पार्लर्स एवं सैलून्स द्वारा 25 हजार रुपये तक के कोर्स निशुल्क देने की घोषणा की गई है। अन्य स्किल डेवलपमेंट संस्थाओं के माध्यम से भी रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली 71 हजार रुपये तक की सहायता राशि के लिए डॉक्यूमेंटेशन, टाइपिंग, फाइलिंग, प्रोसेसिंग, अटेस्टिंग तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं अक्स द्वारा निशुल्क करवाई जाएंगी, ताकि पात्र और जरूरतमंद परिवारों को पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण नथ व चांदी की पायल का विशेष उपहार
प्रबंधन एवं संयोजन समिति के सदस्य ऋषि मित्तल, सतीश गर्ग, कोनिक बंसल, संजय मिढा तथा सरबजीत अनेजा ने जानकारी दी कि आयोजन के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को स्त्रीधन स्वरूप सोने की नोजपिन, चांदी की पायल, डबल बॉक्स वाला बेड, 11 सूट, 51 बर्तनों का सेट, लहंगा, संदूक पेटी सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed