फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Agroha Medical sent two samples after receiving symptoms like swine flu.

Sirsa News: स्वाइन फ्लू के जैसे लक्षण मिलने पर दो सैंपल भेजे अग्रोहा मेडिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Agroha Medical sent two samples after receiving symptoms like swine flu.
नागरिक अस्पताल में पर्ची काउंटर पर लगी लंबी लाईनेें।
सिरसा। इंफ्लुएंजा वायरस को लेकर नागरिक अस्पताल हाई अलर्ट पर है, वहीं बुधवार को दो मरीजों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण पाए जाने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में सैंपल भेजे गए हैं। अब इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्वाइन फ्लू होने या नहीं होने की पुष्टि हो पाएगी। सैंपल भेजने के बाद नागरिक अस्पताल ने गाइडलाइन के अनुरूप सावधानियां बरती शुरू कर दी है। ताकि इन फैलने वाली बीमारियों के संक्रमण में स्टाफ या अन्य लोग न आए।
विज्ञापन

बुधवार को इंफ्लुएंजा वायरस को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएमओ ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की रिपोर्ट ली और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंफ्लुएंजा को लेकर किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। इसको लेकर जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। वहीं नगारिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सैंपल को लेकर नहीं बरती जा रही लापरवाही
नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम और सांस की बीमारी से ग्रसित लोगों के लक्षणों की गंभीरता को लेकर सैंपल लिए जा रहे हैं। जिससे किसी प्रकार की गंभीर बीमारी का कोई मरीज न छूटे। कोरोना की गाइडलाइन की तरह ही मास्क लगाए व दस्ताने पहने हुए चिकित्सक व स्टाफ नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर बनाया स्पेशल वार्ड
नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर इंफ्लुएंजा वायरस की गाइडलाइन अनुसार दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए है। दोनों वार्ड 6- 6 बेड के बनाए गए है।
ऑक्सीजन प्लांट की यह है क्षमता
नागरिक अस्पताल परिसर में दो साल पहले ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। यह प्लांट प्रतिदिन सुबह 8 बजे से लेकर रात को दस बजे तक चलाया जाता है। इस स्वचलित प्लांट से एक मिनट में 1000 लीटर ऑक्सीजन बनती है। इससे पूरे नागरिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई होती है। प्लांट से सीधे मरीज के बेड तक ऑक्सीजन पहुंचती है। अगर ऑक्सीजन की शुद्धता की बात की जाए तो इस प्लांट से रिलीज होने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता 90.3 प्रतिशत है।
एमरजेंसी ऑक्सीजन की यह है व्यवस्था
कोरोनाकाल के शुरू में प्लांट के न होने के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों व डॉक्टर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। प्रतिदिन 300 से 400 सिलेंडर ऑक्सीजन की खपत रही थी। वहीं अब ऐसी स्थिति से निपटने के लिए नागरिक अस्पताल में बड़ा प्लांट है। वहीं 334 डी टाइप सिलेंडर का भी प्रबंध हैं ताकि अगर प्लांट में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो ऑक्सीजन कमी की स्थिति को संभाला जा सके।

स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार आना
सिरदर्द होना
डायरिया होना

खांसी आना
छींक आना

ठंड लगना
गले में खराश होना
थकान होना
नाक बंद होना

---------------------------------------------दो मरीजों के अंदर स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण मिले थे। ऐसे में दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भेजे गए हैं। स्वाइन फ्लू है या नहीं। इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगी।
-भारत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed