फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After one and a half months the buses left for Delhi

डेढ़ माह बाद सिरसा से दिल्ली के लिए दो और पंजाब के मलोट रूट एक बसों को किया रवाना

Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
After one and a half months the buses left for Delhi
लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद अब फिर से बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़नी शुरू हो चुकी है। जिसके कारण रोडवेज की ओर से बंद पड़े रूटों को डेढ़ माह बाद अब बहाल करना शुरू कर दिया है। बुधवार को रोडवेज प्रशासन की ओर से दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और पंजाब का मलोट रूट बहाल कर दिया गया। ऐसे में अब यात्रियों को इसका काफी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

सिरसा से दिल्ली के लिए सुबह 8 बजे पहली और 10.30 बजे दूसरी बस को रवाना किया जा रहा है। गुरुग्राम के लिए सुबह 9 बजे, चंडीगढ़ के लिए 8.30 बजे, 9.30 बजे बसों को भेजने का समय तय किया गया है। वहीं पंजाब के मलोट रूट को सुबह 11.40 बजे रवाना किया जा रहा है। सिरसा से कैथल के लिए चार नई बसों को रवाना किया गया है। हालांकि सिरसा से डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां, फतेहाबाद, हिसार और अन्य कई रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। स्थानीय रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही रोडवेज की ओर से स्थानीय रूटों की सर्विस शुरू करने की योजना भी की जा रही है। वहीं राजस्थान के रूटों को अभी बहाल नहीं किया जा सका है। राजस्थान सरकार की ओर से बसों की आवाजाही को अनुमति दिए जाने के बाद ही राजस्थान के रूट बहाल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

यात्री अभी भी नहीं अपना रहे नियम : बस स्टैैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना काल के दौरान अभी भी यात्री नियमों की पालना करते हुए नजर नहीं आते। बसों में यात्री कुछ समय के लिए मास्क लगाते हैं लेकिन इसके बाद फिर से नियम को अनदेखा कर देते हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं लेकिन इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा से दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और अन्य कई रूटों को बहाल कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ ही बसों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। बस स्टैंड पर कोविड नियमों की पालना करवाने को लेकर भी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। -केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed