{"_id":"ec858150179861c281cfc4e7f12f4255","slug":"after-misconduct-made-porn-clips","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के बाद बनाई अश्लील क्लिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के बाद बनाई अश्लील क्लिप
sirsa
Updated Tue, 27 May 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने एक लड़की के साथ दुराचार कर अश्लील वीडियो बनाने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि एक युवक ने उसके साथ पिछले वर्ष जबरन संबंध बनाए और अश्लील क्लिप बना ली। पुलिस ने गांव चक्का निवासी रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तब से लेकर आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता आ रहा था। इसके बाद आरोपी ने उससे कई बार दुराचार किया। थक हारकर उसने आपबीती अपने परिजनों को बताई और परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
इसके बाद उसके बयान महिला अधिवक्ता के सामने करवाए गए। सिटी थाना प्रभारी मौजीराम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के मुताबिक आरोपी छात्र है। और वह भारत नगर में किराए पर रहता है। उसने जब दुराचार किया तब पीड़िता नाबालिग थी और अब बालिग हो चुकी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन