फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After long wait, budget of Rs 10 crore passed for third platform in Sirsa

Sirsa News: लंबे इंतजार के बाद सिरसा में तीसरे प्लेटफार्म का 10 करोड़ का बजट पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
After long wait, budget of Rs 10 crore passed for third platform in Sirsa
सिरसा। अमृत भारत योजना के तहत शहर के सिरसा रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य जारी है। इसको लेकर पूर्व में सिरसा स्टेशन के आधुनिकीकरण पर 16.9 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। ऐसे में अब सिरसा रेलवे स्टेशन के तीसरा प्लेटफार्म बनाने को मंजूरी मिल गई है और विभाग ने 10 करोड़ 51 लाख 75 हजार का बजट जारी कर दिया है। जिसके तहत अब सिरसा में एक ओर रेलवे प्लेटफार्म का इजाफा होगा।
विज्ञापन

इसकी मांग लंबे समय से शहरवासी उठा रहे थे। इतना ही नहीं, सांसद सुनीता दुग्गल ने भी तीसरा प्लेटफार्म बनाने को लेकर केंद्रीय रेलवे मंत्रालय को पत्र लिखा था। वहीं कालांवाली के रेलवे स्टेशन को अमृत योजना के तहत अपग्रेड करने के लिए 9 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के साथ ही प्लेटफार्म नंबर तीन बनाया जाएगा। इसको लेकर पूर्व में अधिकारी मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार चुके हैं। इस प्रोजेक्ट के बनने से रेलगाड़ियों के ठहराव में बढ़ोतरी होगी। इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन को ओर अपग्रेड करने की दिशा में आगामी कदम भी उठाए जा सकेंगे। सांसद की माने तो सिरसा रेलवे स्टेशन से कई लंबी दूरी की गाड़ियों की ओर मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य गाड़ियां भी यहां से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्लेटफार्म तीन पर यह होगा काम में
पत्र के अनुसार प्लेटफार्म पर कोच की सही स्थिति जाने के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड, वेटिंग रूम की सुविधा, नए प्लेटफार्म शेल्टर, पेयजल सुविधा, शौचालय की सुविधा होगी।
----
मौजूदा समय में यह चल रहा है काम
मौजूद समय में रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वार, लैंडस्केप के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास, टू-व्हीलर, फोर व्हीलर व ऑटो रिक्शा के लिए अलग-अलग पार्किंग, यात्री क्षमता के अनुसार पर्याप्त क्षेत्र में प्रवेश हॉल, प्लेटफार्म पर कोच की सही स्थिति जाने के लिए कोच इंडिकेशन बोर्ड, वेटिंग रूम की सुविधा, नए प्लेटफार्म शेल्टर का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांगजन की सुविधा के लिए टॉयलेट्स और वाटर बूथ की सुविधा, बेहतर फर्नीचर, एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए 12 मीटर चौड़ाई का फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है।


------------------------------------------------
प्लेटफार्म तीन को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पत्र हमें प्राप्त नहीं हुआ है। हमारी तरफ से इसको लेकर विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी हमें पूरी उम्मीद थी कि यह प्रस्ताव पास हो जाएगा। अगर प्रस्ताव पास हो गया है तो अच्छी खबर है।
-आनंद स्वरूप, सहायक अभियंता रेलवे स्टेशन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed