फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   After 60 years, Karnail Singh got the ownership of the land

60 वर्ष के बाद करनैल सिंह को मिला जमीन का मालिकाना हक

Wed, 20 Jan 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
After 60 years, Karnail Singh got the ownership of the land
रानियां के गांव करीवाला में कब्जा छुड़वाने पहुंचे अधिकारी व पुलिस। - फोटो : Sirsa
गांव करीवाला में एक अनपढ़ किसान ने लगभग 60 वर्ष तक कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाकर 16 एकड़ जमीन से कब्जा छुड़वाकर लिया है। कब्जा छुड़वाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जितेंद्र कुमार को जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा कानूनगो महेंद्र सिंह, रोहताश व पटवारी जसवंत सिंह को तैनात किया गया। जिनकी मौजूदगी में पुलिस बल के साथ 16 एकड़ भूमि से कब्जा हटवा कर असली मालिक को हक दिलवा दिया है।
विज्ञापन

दरअसल भारत पाकिस्तान के बंटवारे से पूर्व गुरदयाल सिंह व विक्रम सिंह पुत्र काला सिंह पुत्र गंडा सिंह नामक दो भाइयों ने पाकिस्तान के लाहौर जिला के गांव जयजाते ने सिरसा जिला के गांव करीवाला में 16 एकड़ भूमि खरीद की। जिसके उपरांत दोनों भाइयों ने काश्त करने व रहनामे के तौर पर महेंद्र सिंह बगैरा को जमीन दे दी। करनैल सिंह के अनुसार उक्त लोगों ने उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया जोकि कई सालों तक चलता रहा। इस बीच अनेकों बार पंचायत हुई मामला कोर्ट कचहरी तक पहुंचा लेकिन कहीं भी उन्हें न्याय नहीं मिला। इस दौरान लड़ाई झगड़े में तीन लोगों की कत्ल भी हो गए। इन सब के बावजूद भी करनैल सिंह ने हार न मानते हुए मामला उच्चतम न्यायालय तक ले गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके परिवार को हर तरह की यातनाएं व पीड़ा झेलनी पड़ी, लेकिन परमात्मा पर विश्वास करते हुए उन्होंने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ने का फैसला लिया। पिछले चार पांच साल तक हाईकोर्ट में केस विचाराधीन होने के उपरांत उन्हें जीत हासिल हुई। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी कब्जा छुड़वाने में नाकामयाब रहे। विरोधी पक्ष इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चले गए। वहां पर भी उन्होंने अपना दमदार पक्ष रखते हुए विजय हासिल की। लॉकडाउन के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत प्रभाव से कब्जा छुड़वाने के निर्देश दिए। लेकिन कभी प्रशासनिक अधिकारियों की लेटलतीफी तो कभी पुलिस की सुरक्षा न मिलने के कारण मामला एक वर्ष तक लटकता रहा। जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार को भारी पुलिस बल देकर करीवाला में कब्जा कार्रवाई के लिए भेजा। तहसीलदार जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में 16 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल की हल चला कब्जा छुड़वा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed