फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Admission of 35 thousand students stuck due to non-receipt of final result of UG course

यूजी कोर्स का फाइनल परिणाम न आने से 35 हजार विद्यार्थियों का दाखिला अटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Admission of 35 thousand students stuck due to non-receipt of final result of UG course
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में फिजिकल काउंसलिंग के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए विद्यार? - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि समाप्त हो चुकी है लेकिन अभी तक चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय यूजी कोर्स के फाइनल के विद्यार्थियों की परीक्षाओं का परिणाम ही घोषित नहीं कर पाया है। ऐसे में करीब 35 हजार विद्यार्थी प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालयों और बाहर के जिलों के कॉलेजों में आवेदन से वंचित रह गए हैं। अब उनके पास केवल सीडीएलयू और इससे संबंधित कॉलेजों में ही आवेदन का एकमात्र विकल्प बच गया है। सीडीएलयू के अधिकारियों का दावा है कि दाखिला के इच्छुक विद्यार्थियों को गोपणीय परिणाम दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों में पीजी कोर्स में दाखिला की प्रक्रिया चल रही थी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स में दाखिला के लिए आवेदन की अंतिम तिथि जा चुकी है। आवेदन के लिए यूजी कोर्स यानी स्नातकोत्तर का परिणाम होना जरूरी है। इसलिए इन विश्वविद्यालयों में दाखिला के इच्छुक वे विद्यार्थी जिन्होंने सिरसा के सीडीएलयू और इससे संबंधित सिरसा-फतेहाबाद के कॉलेजों से पढ़ाई कर परीक्षा दी है, वे आवेदन से वंचित रह गए हैं। इसका मुख्य कारण ये है कि सीडीएलयू अभी तक यूजी कोर्सों के फाइनल कक्षाओं का परीक्षा परिणाम ही जारी नहीं कर पाया है। यूजी कोर्सों में सीडीएलयू और इससे संबंधित सिरसा-फतेहाबाद के कॉलेजों के करीब 35 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के पास अब एकमात्र विकल्प सीडीएलयू और इससे संबंधित कॉलेज
सीडीएलयू कैंपस और इससे संबंधित सिरसा-फतेहाबाद के कॉलेजों में संचालित पीजी कोर्स में दाखिला की प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 6 सितंबर है। यहां के विद्यार्थी जो बाहर जाना चाहते थे, उनके पास अब एकमात्र विकल्प ये बचा है कि वे सिर्फ सीडीएलयू और इससे संबंधित कॉलेजों में ही आवेदन कर पाएंगे। यहां भी सिर्फ इसलिए मौका मिलेगा कि सीडीएलयू परीक्षा परिणाम न होने के कारण आवेदन का मौका देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल गोपनीय परिणाम का विकल्प, लेकिन अदा करनी पड़ी फीस
राजकीय नेशनल कॉलेज के बीए फाइनल के विद्यार्थी रोहित, संदीप, नितिन ने बताया कि शुरुआत में जिन विद्यार्थियों को दूसरे शिक्षण संस्थानों में आवेदन के लिए जाना था, उन्हें मजबूरीवश सीडीएलयू से गोपनीय परिणाम जारी करवाने के लिए आवेदन करना पड़ा। इसके लिए उन्हें परिणाम की प्रत्येक कॉपी के लिए 200 रुपये की फीस अदा करनी पड़ी। हालांकि बाद में विद्यार्थिययों ने शोर मचाते हुए हंगामा किया तो सीडीएलयू के अधिकारियों ने नि:शुल्क गोपणीय परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवाने का दावा भी किया है। इसी प्रकार राजकीय महिला कॉलेज की कई छात्राओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सीडीएलयू में दाखिला संख्या कम न हो जाए, इसलिए जानबूझकर इस तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं, ताकि अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिले की अवधि समाप्त हो जाए और यहां दाखिला संख्या में इजाफा हो सके।

जल्द जारी कर देंगे परीक्षा परिणाम : प्रो. राजकुमार सलार
सभी विद्यार्थियों के असेसमेंट नंबर आ चुके हैं। जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों को दूसरे शिक्षण संस्थानों में जाने के लिए आवेदन करना हो, वह सीडीएलयू से गोपनीय परीक्षा परिणाम ले सकते हैं। इसकी एवज में उनसे फीस नहीं ली जा रही है। -प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed