फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Administrator in action as soon as he took charge, instructions were given to inspect development works

कार्यभार संभालते ही एक्शन में प्रशासक, विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administrator in action as soon as he took charge, instructions were given to inspect development works
भगत सिंह स्टेडियम में जारी रोड के निर्माण का निरीक्षण करते एसडीएम जयवीर यादव। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद के पार्षदों और चेयरपर्सन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वीरवार को प्रशासक के रूप में एसडीएम ने कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के बाद प्रशासक जयवीर यादव ने नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान जहां एक ओर डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए फॉगिंग करने के निर्देश दिए वहीं दूसरी ओर शहर में बेसहारा पशुओं को नंदीशाला पहुंचाने के लिए अभियान चलाने के भी आदेश जारी किए। इतना ही नहीं नगर परिषद की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को भी तय समय सीमा के भीतर पूरा करवाने के साथ-साथ गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह एसडीएम जयवीर यादव नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही प्रशासक एक्शन में आ गए और नप अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नप की ओर से जो विकास कार्य चलाए जा रहे हैं, ये सुनिश्चित किया जाए कि तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करें और गुणवत्ता का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी काम के लिए परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इस बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विकास कार्यों का लिया जाएगा, निरीक्षण कर जांची व्यवस्था
प्रशासक जयवीर यादव ने नगर परिषद की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम शहीद भगत सिंह स्टेडियम पहुंचे। यहां नप की ओर से सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। एसडीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्था जांची और गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत दी। इसके बाद वे बाल भवन के साथ लगते जिला पुस्तकालय पहुंचे। यहां ई-पुस्तकालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्था देखी और पहले से बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कहा। इसी कैंपस में डी-प्लान के बजट से नया भवन भी बन रहा है। यहां भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉगिंग करवाने की दी हिदायत
एसडीएम जयवीर यादव ने अधिकारियों को कहा कि इन दिनों डेंगू के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में फॉगिंग करवाई जाए। नगर परिषद के पास फॉगिंग की एक मशीन है इसलिए एक और मशीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अब नगर परिषद पंचायत विभाग से मशीन लेगा। एसडीएम ने कहा कि जहां-जहां भी पुलिस की कंपनियों के जवान ठहरे हैं, वहां फॉगिंग करवाई जाए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी फॉगिंग हो, ताकि डेंगू पर कंट्रोल किया जा सके।
बेसहारा पशुओं के लिए चलाया जाएगा अभियान
शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्ति के लिए नगर परिषद की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम जयवीर यादव ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द ही पशु पकड़ो अभियान चलाने की तैयारी शुरू करें। शहर के सभी बाजारों और कॉलोनियों से बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला में पहुंचाया जाएगा। क्योंकि बेसहारा पशु सड़क हादसों का कारण बनते हैं।
कार्यभार संभाल लिया है : जयवीर यादव
नगर परिषद के प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया है। गुणवत्तापरक काम करने के निर्देश दिए हैं। शहर में पशु पकड़ो अभियान चलाया जाएगा और डेंगू की बढ़ती बीमारी को देखते हुए फॉगिंग करवाने के लिए भी कहा गया है।

-जयवीर यादव, प्रशासक, नगर परिषद, सिरसा।

जिला ई- लाइब्रेरी में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से बातचीत करते एसडीएम जयवीर यादव।

जिला ई- लाइब्रेरी में निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से बातचीत करते एसडीएम जयवीर यादव।- फोटो : Sirsa

नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम जयवीर यादव।

नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते एसडीएम जयवीर यादव।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed