फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Action: Illegal sand-gravel store demolished, yellow claw walked in the colony

कार्रवाई : अवैध रेता-बजरी का स्टोर ढहाया, कॉलोनी में चला पीला पंजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Action: Illegal sand-gravel store demolished, yellow claw walked in the colony
केलनियां रोड पर अवैध निर्माण हटवाते विभाग अधिकारी। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर योजनाकार विभाग ने वीरवार को केलनियां रोड पर स्थित अवैध रेता- बजरी के स्टोर पर पीला पंजा चला दिया। इसके अलावा बेगू रोड पर मिल्क प्लांट के पीछे विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर जेसीबी चलाकर निर्माण को ढहा दिया। यहां पर विभागीय टीम ने चार डीपीसी को उखाड़ दिया।
विज्ञापन

विभाग को सूचना मिली थी कि मिल्क प्लांट के पीछे अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। यहां पर अनाधिकृत रूप से घरों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर नगर योजनाकार विभाग के फील्ड इंस्पेक्टर धर्मपाल, फील्ड इंस्पेक्टर सुरेंद्र, विभाग के जेई, पटवारी शमशेर सिंह, जिले सिंह व अन्य की टीम कार्रवाई को रवाना हुई। जिला प्रशासन की ओर से पंचायतीराज विभाग के उपमंडल अभियंता रणबीर सिंह को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण ढहाया। इस दौरान डीपीसी, चहारदीवारी व कच्ची सड़कों को उखाड़ दिया गया। कार्रवाई को किसी ने कोई विरोध नहीं किया। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed