फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Achievements of rural women will be recognized in society

Sirsa News: ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी समाज में पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Achievements of rural women will be recognized in society
सिरसा।बरनाला रोड ​स्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चलाई जा रही ग्राम रसोई।
सिरसा। ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग अब जिले में लखपति दीदी की पहचान कर रहा है। इसके लिए विभाग ने एक स्पेशल लिंक जारी किया है। इस लिंक के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपनी संपूर्ण जानकारी भर सकेंगी। जिन महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक है, उन्हें लखपति दीदी घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी मेहनत और उपलब्धियों को समाज में पहचान दिलाना है। महिलाओं को अपनी आय, कामकाज और अन्य विवरण दर्ज करने होंगे। जानकारी की जांच के बाद विभाग योग्य महिलाओं को लखपति दीदी का दर्जा प्रदान करेगा। यह कदम न केवल महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ाएगा, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करेगा कि वे स्वयं सहायता समूहों के जरिये आगे बढ़ें और अपने परिवार व समाज की आर्थिक रीढ़ बनें।
विज्ञापन


स्पेशल लिंक जारी कर लखपति दीदी की हो रही पहचान



ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग ने जिले में लखपति दीदी की पहचान के लिए एक विशेष लिंक जारी किया है। इस लिंक के जरिये अब ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपनी जानकारी साझा कर सकेंगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वे महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक है, उन्हें लखपति दीदी का दर्जा दिया जाएगा। यह दर्जा महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता का सम्मान होगा। यह लिंक विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जारी किया गया है। ताकि हर वह महिला, जो समूह से जुड़कर कमाई कर रही हैं, अपनी उपलब्धियों को दर्ज करा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




लिंक में महिलाओं को भरनी है अपनी संपूर्ण जानकारी
महिलाओं को इस लिंक में अपनी संपूर्ण जानकारी जैसे नाम, समूह का विवरण, व्यवसाय और वार्षिक आय भरनी होगी। इसी आधार पर विभाग उनकी पहचान कर लखपति दीदी की सूची तैयार करेगा।
लखपति दीदी करेंगी दूसरी महिलाओं को दक्ष
जिले में लखपति दीदी की पहचान होने के बाद वो दूसरी महिलाओं को कमाने में दक्ष बनाएंगी। इसके लिए गांवों व शहर में दो या तीन दिन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्वयं समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। लखपति दीदी अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी कि वो किस प्रकार से लखपति बन सकती है। महिलाओं को अच्छी आजीविका कमाने के बेहतर तरीके सिखाएंगी। इससे प्रशिक्षित महिलाओं को भी अतिरिक्त आय कमाने का मौका मिलेगा।


---------जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में लखपति दीदी की पहचान की जा रही है। इससे ये पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र में कितनी लखपति दीदी है। अभी तक लखपति दीदी की संख्या का पता नहीं लगा है, क्योंकि उच्च विभाग के पास जारी लिंक के जरिये जानकारी जाती है। अंत में जिला स्तर पर जानकारी साझा की जाएगी। --- जगदीप सिंह, खंड परियोजना अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article