फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of molesting a student, police registered a case

छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting a student, police registered a case
सिरसा। जिले के एक गांव निवासी छात्रा ने गांव के ही दो लोगों पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। परिजनों की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा के भाई ने बताया कि गांव का एक किशोर उसकी बहन पर फब्तियां कसता था। इसके कारण उसका स्कूल में जाना भी मुश्किल हो गया। इसके चलते उसने लड़की बनकर उक्त किशोर को चैट की और उसे मिलने के लिए बुलाया। ऐसे में किशोर रात में ही लड़की से मिलने के लिए उसके घर पर पहुंच गया। यहां पर लड़की का भाई आगे खड़ा हुआ दिखाई दिया। लड़की के भाई ने बताया कि नाबालिग ने पिस्तौल दिखाकर उससे मारपीट की और उसकी बहन के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। इसके बाद वह अपनी बहन व परिजनों के साथ रविवार देर रात्रि महिला थाना पहुंचा, यहां मामला दर्ज कर लिया गया। महिला थाना प्रभारी मंजू रानी ने बताया कि रात को सूचना आई थी कि नाबालिग को लेकर डायल 112 आई थी। छोटी बच्ची का मामला था। रात्रि में ही मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच डीएसपी सिरसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में दबाव बनाने के लिए दी शिकायत
वहीं, नाबालिग लड़के ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नाबालिग का भाई लड़की बनकर उससे चैट कर रहा था। बार-बार आने को कह रहा था। उसके पास स्क्रीन शार्ट भी हैं। जब वह वहां पहुंचा, तो उसके साथ गलत हुआ। मामले में दबाव बनाने के लिए उसी के खिलाफ शिकायत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed