फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accused of demanding extortion from Honeypreet was angry with Dera

हनीप्रीत से रंगदारी मांगने का मामला: डेरा से नाराज चल रहा था आरोपी प्रदीप, रिमांड पर कई एंगल से पूछताछ

Mon, 10 Apr 2023 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 09:51 PM IST
सार

रिमांड में पूछताछ में कई एंगल से पुलिस जांच कर रही है। आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। डेरा प्रेमियों ने डेरा कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई है। एसपी ने स्वयं पूछताछ की है, रिपोर्ट को लेकर स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। आरोपी का सोशल मीडिया रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन
Accused of demanding extortion from Honeypreet was angry with Dera
हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा मुखी की मुख्य शिष्या हनीप्रीत से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। रिमांड अवधि के दौरान ये तो स्पष्ट हो गया है कि रंगदारी मांगने के लिए कॉल आरोपी प्रदीप ने ही की थी। आरोपी प्रदीप का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पता चलता है कि प्रदीप डेरा से नाराज चल रहा था।

विज्ञापन


डबवाली निवासी प्रदीप कुमार को पुलिस ने हनीप्रीत की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया। हनीप्रीत ने आरोप लगाया था कि उसे व्हाटसएप कॉल करके और मैसेज करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की और डबवाली निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश करके उसे पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को लेकर निशानदेही के लिए कई जगहों पर लेकर गई है। सूत्र बताते हैं कि उसकी निशानदेही पर सामान भी बरामद किया गया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि पुलिस न्यायालय से अपील करेगी कि और रिमांड दिया जाए। न्यायालय के आदेश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर आरोपी का पुराना वीडियो वायरल
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर हनीप्रीत से रंगदारी मांगने के आरोपी प्रदीप कुमार के नाम पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुुआ है। इस वीडियो में प्रदीप कुमार गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वह आरोप लगा रह है कि उसे पंचकूला हिंसा में बिना किसी कारण फंसा दिया गया था। दूसरी ओर, पंजाब के बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी केस में भी उसे फंसाने की साजिश रची गई।


आरोपी ने की थी कॉल : एसपी
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने ही कॉल और मैसेज किया था। ये उसने किसी के कहने पर किया या अपनी मर्जी से ये अभी जांच कर रहे हैं। अभी तक किसी अन्य का नाम सामने नहीं आया है। सोमवार को आरोपी को कई जगह ले जाकर निशानदेही करवाई गई है। अब आगे की कार्रवाई में जो भी पता चलेगा वह बाद में बता दिया जाएगा। -उदय सिंह मीणा, एसपी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed