फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident] two dead

आईपीएस के चालक समेत दो युवकों की मौत

Sun, 22 Nov 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 22 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
Accident] two dead

सिरसा-चोपटा मार्ग पर गांव नेजियाखेड़ा के नजदीक शनिवार रात सड़क पर नीलगाय आने पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे गाड़ी में सवार दो युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतकों में एक गुड़गांव के डीसीपी की कार का चालक था। पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सड़क हादसे में मारे गए दोनों युवकों की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव ढाबी कलां निवासी 28 वर्षीय विनोद कुमार और 30 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही चोपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। सूचना पर मृतकों के परिजनों भी अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनोद कुमार हरियाणा पुलिस में मुलाजिम था और गुड़गांव के डीसीपी सौरभ सिंह की गाड़ी का चालक था। वहीं संदीप रेवाड़ी के गांव बावल की किसी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता था।

दोनों दोस्त शनिवार को सौरभ सिंह के गनमैन सिरसा के कीर्तिनगर निवासी गोबिंद सिंह की बहन की शादी में शिरकत करने सिरसा आए थे। बताया गया कि शादी समारोह में शामिल होने के बाद विनोद और संदीप चोपटा मार्ग से स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर गांव ढाबी कलां की ओर रवाना हुए थे।

रास्ते में रात्रि करीब 11 बजे नेजियाखेड़ा गांव के नजदीक गाड़ी के आगे अचानक नीलगाय आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को बाहर निकाला। दोनों शादीशुदा थे। विनोद के जहां एक लड़का और एक लड़की है, वहीं संदीप के कोई संतान नहीं थी। विनोद अपनी सात बहनों का इकलौता भाई था।


रविवार को जाना था बहन का भात भरने
मृतकों के परिजनों के अनुसार विनोद कुमार की भांजी की शादी 22 नवंबर को थी और उनका परिवार भात लेकर जाने वाला था, लेकिन ज्यों ही इस हादसे की सूचना विनोद के परिजनों को लगी तो उनकी सारी तैयारियां धरी रह गई। वहीं घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed