{"_id":"4a7025c0f94b61f45b47f58900bbbdee","slug":"accident-due-to-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध से हुआ हादसा, मां-बेटे सहित तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध से हुआ हादसा, मां-बेटे सहित तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानियां रोड स्थित गांव केलनियां के निकट शनिवार सुबह धुंध के कारण ऑटो से दो बाइक टकरा गए। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। तीनों को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
घायलों में नटार निवासी परमजीत पत्नी लेखराज व उसका बेटा जीत कुमार, जबकि झोरडनाली निवासी विनोद पुत्र रामेश्वर शामिल हैं। नटार निवासी जीत कुमार ने बताया कि उनकी केलनियां में जमीन है और वह अपनी मां के साथ बाइक पर खेत के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
गांव केलनियां के निकट स्थित मंदिर के पास धुंध के कारण वह आगे जा रहे ऑटो को नहीं देख पाया, जिस कारण बाइक ऑटो में जा लगी, जिससे वे दोनों घायल हो गए। वहीं झोरडनाली निवासी विनोद ने बताया कि वह ऑटो में सिरसा आ रहा था। गांव केलनियां के निकट पहले एक बाइक ऑटो में आकर लगी, जिसके बाद उसके पीछे आ रही दूसरी बाइक भी आ टकराई, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन