{"_id":"9045bbccb16e890984f25fb3a65f524f","slug":"aata-honour-protest-against-bijali-borad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े बिजली बिलों के विरोध में आटा चक्की संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े बिजली बिलों के विरोध में आटा चक्की संचालक
ब्यूूूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल ज्यादा आने के विरोध में कालांवाली के कई आटा-चक्की संचालकों ने विद्युत विभाग व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया और विद्युत विभाग से बढ़े हुए बिलों को ठीक करने की मांग की है।
आटा-चक्की संचालकों की एक बैठक रविवार को सोमनाथ पक्के वाले के प्रतिष्ठान पर हुई। सभी ने कहा कि अप्रैल 2015 से लेकर सितंबर तक सभी आटा चक्की संचालकों को इस दौरान हजारों रुपए के बिजली बिल ज्यादा भेेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ चक्की वालों को तो 15 हजार रुपए तक के बिल ज्यादा आए हैं ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान सहना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर वह कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से मिल चुकें हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं हुआ। जिसके चलते विभाग के प्रति रोष पाया जा रहा है। उन्होंने सरकारथ से उनके बिजली के बिल ठीक करने की मांग की है। इस मौके पर नरेश कुमार, गगन कुमार, बलराज राय, सोम नाथ पक्के वाला, दर्शन लाल रोड़ी, धर्मपाल, कमल कुमार, तारा सिंह, मुकेश जिंदल आदि उपस्थित रहे।