फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A young man returning home from the farm was hit by a car, died while being taken to Jaipur.

Sirsa News: खेत से घर लौट रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्कर, जयपुर ले जाते समय मौत

Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A young man returning home from the farm was hit by a car, died while being taken to Jaipur.
सिरसा। खेत से पैदल घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान जयपुर ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के गांव मिठनपुरा निवासी प्रदीप वाहन चलाने का काम करता था। 31 दिसंबर को प्रदीप अपने भाई कालू राम के साथ खेत से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने प्रदीप को टक्कर मार दी। टक्कर से प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। कालू ने अपने भाई को राहगीरों की मदद से सिरसा नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वीरवार को जयपुर उपचार के लिए ले जाते हुए रास्ते में प्रदीप की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना ऐलनाबाद थाना पुलिस को दी। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed