फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A young man fell into a sewerage line in Sirsa

Sirsa: सीवरेज लाइन में पैमाइश करने उतरे दो युवक, एक मैनहोल में गिरा; हुई मौत

Sun, 01 Feb 2026 04:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 04:40 PM IST
सार

 सीवरेज लाइन में पैमाइश करने उतरे दो युवकों में से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, दूसरे युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जहरीली गैस की चपेट में आने से ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन
A young man fell into a sewerage line in Sirsa
युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : संवाद

विस्तार

रानियां बाइपास पर सीवरेज की मुख्य लाइन नई बिछाई गई थी। इस लाइन को बिछाने के साथ-साथ विशेष रूप से चैंबर बनाए गए हैं। प्रशासनिक तौर पर पैमाइश का काम पूरा हो गया था। लेकिन लेबर की आपस में पैमाइश को लेकर विवाद था। ऐसे में रविवार दोपहर को तीन चार लोगों ने चैंबर पर लगे ढक्कन हटाकर पैमाइश करनी चाही।  ऐसे में 35 फीट गहराई तक चैंबर की पैमाइश करने के लिए दो युवक उतरे। दोनों ही युवक गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गए। ऐसे में एक युवक गहरी लाइन के मैन होल के अंदर जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
 
तीन घंटे के अभियान के बाद युवक का मिला शव। मृतक का नमा गोलू है जिसकी उम्र 35 साल थी। गोलू दो बच्चों का पिता था। वहीं, दूसरे युवक का नाम राजा है जिसकी उम्र 30 साल है। राजा को नागरिक अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।  मृतक के शव को नागरिक अस्तपाल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


आपसी विवाद में को लेकर की जा रही थी पैमाइश

मौके पर पहुंचे जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूपराम ने बताया कि विभाग के जेई और ठेकेदार ने पहले ही पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया था। इसको लेकर कोई विवाद नहीं था। आज ठेकेदार की लेबर ने आपसी विवाद को लेकर बिना अनुमति चैंबर का ढक्कन हटाकर पैमाइश का काम करना शुरू कर दिया। इसी कारण यह हादसा हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed