{"_id":"60e09bf88ebc3ef84c5034db","slug":"a-person-troubles-by-diseases-committed-suicide-sirsa-news-rtk615943718","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में लिखा मैनू 20 बीमारियां, मेरे मुंडया नू तंग ना कीता जावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट में लिखा मैनू 20 बीमारियां, मेरे मुंडया नू तंग ना कीता जावे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारियों से परेशान कंगनपुर निवासी दिव्यांग बलविंद्र सिंह ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग ली। आत्महत्या करने से पूर्व उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मैनू 20 बीमारियां हैं, मेरे मुंडया नू तंग ना कीता जावे। शुक्रवार देर रात को गांव भंभूर में गोदामों के पास खाली प्लांट में से रात के समय आग की लपटें उठने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां तीन पहिया मोटरसाइकिल खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी संजय सिंह, सदर थाना प्रभारी सुनीता रानी व अन्य मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गांव कंगनपुर निवासी बलविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की तिपहिया साइकिल में से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें हिंदी में लिखा हुआ है कि मैनू 20 बीमारियां हैं, मेरे मुंडयां नूं तंग ना कीता जावे ( मुझे 20 बीमारी है, मेरे बेटों को तंग न किया जाए।) मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक व्यक्ति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी मुताबिक बलविंद्र सिंह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर आया था। गांव भंभूर के निकट घटनास्थल से पुलिस ने खारे की बोतल, शराब का ढक्कर व एक डिस्पोजल गिलास भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले शराब पी और बाद में अपनी तिपहिया मोटरसाइकिल में से पेट्रोल निकाल कर खुद को आग लगाई। देर रात को आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीणों ने सोचा कि कोई तारों को जलाकर तांबा निकाल रहा होगा। बाद में जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां एक अधजली लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने सदर थाना सिरसा पुलिस को सूचना दी।