फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A person troubles by diseases committed suicide

सुसाइड नोट में लिखा मैनू 20 बीमारियां, मेरे मुंडया नू तंग ना कीता जावे

Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
A person troubles by diseases committed suicide
बीमारियों से परेशान कंगनपुर निवासी दिव्यांग बलविंद्र सिंह ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग ली। आत्महत्या करने से पूर्व उसने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मैनू 20 बीमारियां हैं, मेरे मुंडया नू तंग ना कीता जावे। शुक्रवार देर रात को गांव भंभूर में गोदामों के पास खाली प्लांट में से रात के समय आग की लपटें उठने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जहां तीन पहिया मोटरसाइकिल खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी संजय सिंह, सदर थाना प्रभारी सुनीता रानी व अन्य मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गांव कंगनपुर निवासी बलविंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की तिपहिया साइकिल में से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें हिंदी में लिखा हुआ है कि मैनू 20 बीमारियां हैं, मेरे मुंडयां नूं तंग ना कीता जावे ( मुझे 20 बीमारी है, मेरे बेटों को तंग न किया जाए।) मौके पर फारेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक व्यक्ति के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक बलविंद्र सिंह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर आया था। गांव भंभूर के निकट घटनास्थल से पुलिस ने खारे की बोतल, शराब का ढक्कर व एक डिस्पोजल गिलास भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसने पहले शराब पी और बाद में अपनी तिपहिया मोटरसाइकिल में से पेट्रोल निकाल कर खुद को आग लगाई। देर रात को आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीणों ने सोचा कि कोई तारों को जलाकर तांबा निकाल रहा होगा। बाद में जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां एक अधजली लाश पड़ी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने सदर थाना सिरसा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed