फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   A 1900 meter long divider will be constructed from Anaj Mandi to Balasar Road

Sirsa News: अनाजमंडी से बालासर रोड तक 1900 मीटर लंबा बनेगा डिवाइडर

Sun, 05 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A 1900 meter long divider will be constructed from Anaj Mandi to Balasar Road
रानियां में डिवाइडर के निर्माण के लिए सफाई करते श्रमिक।   संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। शहर के मुख्य मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों की विजिलेंस जांच के लिए सैंपल भरने का कार्य पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही अब दो साल से लंबित डिवाइडर के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को डिवाइडर की जगह की सफाई करवाई गई है। इसी सप्ताह ग्रिल लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अनाज मंडी से बालासर रोड तक 1900 मीटर लंबा डिवाइडर बनाया जाएगा।
बता दें कि सिरसा-जीवन नगर रोड पर दो वर्ष पहले डिवाइडर को उखाड़कर छोड़ दिया गया। इस कारण कई हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। संस्थाएं कई बार डिवाइडर निर्माण की मांग अधिकारियों से लेकर राजनेताओं से कर चुकी हैं, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाते हुए 31 दिसंबर के संस्करण में खबर प्रकाशित की। इसके बाद प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही शुरू की है। अब मुख्य सड़क पर अनाजमंडी से लेकर बालासर रोड तक करीब 1900 मीटर लंबे डिवाइडर के निर्माण कार्य किया जाएगा। यह कार्य इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। रविवार को सफाई कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद ग्रिल लगाने का कार्य होगा और अंत में डिवाइडर निर्माण के लिए मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

शहरवासी हरपिंद्र सिंह, सोनू ग्रोवर, जरनैल चंदी, मदन लाल व अन्य ने बताया कि शहरवासियों के साथ यहां से गुजरने वाले नियमित वाहन चालक व क्षेत्रवासी डिवाइडर की समस्या से काफी परेशानी में थे। अब जैसे ही विजिलेंस की जांच पूरी हुई है, तो नगरपालिका प्रशासन ने सफाई कार्य शुरू करवा दिया है। डिवाइडर निर्माण होने से शहरवासियों को हादसों से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्ट्रीट लाइट की विजिलेंस की जांच पूर्ण होने साथ ही डिवाइडर निर्माण के लिए सफाई कार्य शुरू करवा दिया गया है। इससे जहां यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी, वहीं हादसों में कमी आएगी। समस्त क्षेत्रवासियों के लिए खुशी की बात है। - सुखविंद्र मोर, पार्षद, नपा रानियां।, फोटो - 29

----------

जल्द ही डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इस मामले में जिला अध्यक्ष, भाजपा हाईकमान व मुख्यमंत्री से संपर्क किया था। इसका परिणाम है कि विजिलेंस जांच पूरी हो गई और निर्माण कार्य की अनुमति दी गई। -विष्णु छाबड़ा, युवा भाजपा नेता रानियां।, फोटो - 28


-----

डिवाइडर का निर्माण सड़कों के बीच लगी स्ट्रीट लाइटों की चल रही विजिलेंस जांच के कारण रुका हुआ था। विजिलेंस टीम ने अपने सैंपल भर लिए हैं और अंतिम रिपोर्ट आनी बाकी है। डिवाइडर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सफाई कार्य शुरू करवाया गया है। इस सप्ताह में डिवाइडर की जगहों पर ग्रिल लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। - मनोज सचदेवा, चेयरमैन नगरपालिका रानियां। फोटो , 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed