फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिरसा की तुशिका ने कॉमर्स में 97.4 तो प्रिया रातुसरिया ने वाणिज्य संकाय में प्राप्त किए 97.2 प्रतिशत अंक

सिरसा की तुशिका ने कॉमर्स में 97.4 तो प्रिया रातुसरिया ने वाणिज्य संकाय में प्राप्त किए 97.2 प्रतिशत अंक

Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसा की तुशिका ने कॉमर्स में 97.4 तो प्रिया रातुसरिया ने वाणिज्य संकाय में प्राप्त किए 97.2 प्रतिशत अंक
सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अपना वर्चस्व कायम रखा है। शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल की तुशिका ने कॉमर्स में 97.4 और एवी इंटरनेशनल स्कूल की प्रिया रातुसरिया ने वाणिज्य संकाय में 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शाह सतनाम संस्थान की ही छात्रा रूचिका ने कला संकाय में 96.6 फीसदी अंक, इसी संस्थान की छात्रा तनिषा ने विज्ञान संकाय में 96 फीसदी अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के 144 विद्यार्थियों में से 135 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। विज्ञान संकाय में मयंक वधवा ने 91.69 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय में प्रिया रातुसरिया ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। स्कूल के 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए, जबकि 40 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। स्कूल की चेयरपर्सन सुनीता सेतिया, सचिव अश्विनी खन्ना, प्राचार्या नीतू मदान ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन

जीआरजी स्कूल के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा में लहराया परचम:
जीआरजी नेशनल गर्ल्स स्कूल की वाणिज्य संकाय में कनिका रानी ने 93 प्रतिशत, पूजा ने 92.2 प्रतिशतत, विज्ञान संकाय में रिशिता सिंगल ने 92.2 प्रतिशत, प्रेरणा ने 90.4 प्रतिशत, योगिता ने 90 प्रतिशत, कला संकाय में शरणदीप कौर ने 91.4 प्रतिषत, आरूशि गगनेजा ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 33 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करके मेरिट में स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीएन स्कूल का परिणाम रहा शानदार:
रानियां में सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणा में वीएन सीनियर सेकंडरी स्कूल रानियां के 53 बच्चों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। 66 बच्चों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय के चेतन त्रिपाठी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, आरजू ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व अनसुईया ने 88.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में नवजोत ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान, अनू ने 86.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा व कुशल ने 83 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
डीएवी स्कूल का परिणाम रहा शत-प्रतिशत:
सेठ रामजीदास डीएवी पब्लिक स्कूल रानियां के आशीमा पोपली ने 92 प्रतिशत अंक हासिल करके साईंस संकाय में पहला स्थान, मोहक ने 84 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और सोनम पोपली ने वाणिज्य संकाय में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल की छात्रा रुपिंद्र कौर ने साइंस संकाय में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त करके चौथा स्थान और दीपक ने 75 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है। स्कूल में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आशीमा पोपली ने शारीरिक शिक्षा में 98 अंक, बायोलॉजी में 96, फिजिक्स में 95, अंग्रेजी में 90 हासिल किए हैं।
जीनियस स्कूल के 26 बच्चों ने पाया मैरिट में स्थान
दी जीनियस सीनियर सेकंडरी स्कूल रानियां के 26 बच्चों ने मेरिट में स्थान बनाया है। स्कूल चेयरमैन अमर सिंह व प्राचार्य कृपाल सिंह ने बताया कि स्कूल के छात्र गौरव कुमार ने मेडिकल में 94.8 प्रतिशत अंक लेकर रानियां व ऐलनाबाद में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल की छात्रा अपूरवा ने कॉमर्स में 94.2 अंक लेकर दूसरा, युवराज ने मेडिकल में 91.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा, मेडिकल में शिखा ने 91.6 प्रतिशत, सनवी ने नॉन मेडिकल में 91 प्रतिशत, शालिनी ने नॉन मेडिकल में 90.4 प्रतिशत अंक, नॉन मेडिकल में परमीत कौर ने 89.6 प्रतिशत अंक, याशिका ने 88.8 प्रतिशत अंक, कॉमर्स में मोनिका ने 88.8 अंक और पल्लवी ने मेडिकल में 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
12वीं कक्षा में अग्रसेन स्कूल के 56 विद्यार्थी मेरिट में
महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 56 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। छात्रा कृतिका बंसल ने कॉमर्स में 96.2 प्रतिशत तथा प्रियंका व पूनम ने साईंस में 93.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। ऑर्टस में तपस्या ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके रिकार्ड कायम किया है। विद्यालय के कॉमर्स में 29, साइंस में 22 और कला में 5 विद्यार्थियों ने मेरिट में जगह बनाई है।
शानदार रहा डीएवी स्कूल का परिणाम
सिरसा। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य राजीव उत्तरेजा ने बताया कि स्कूल के 109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। वाणिजय संकाय में पूजा, उज्ज्वल ने संयुक्त रूप से 92.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, जैसमीन ने 91.6 अंक लेकर द्वितीय व हरमनप्रीत ने 91 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में ईशा ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, दीपेंद्र राज सिंह ने 93.6 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व शिल्पा ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक व 48 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाया है। स्कूल के 94 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
सीआरडीएवी स्कूल 12वीं के परिणाम में कॉमर्स संकाय में रहा प्रथम
सीआरडीएवी पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के कामर्स संकाय में हरीश ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर ऐलनाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त किया । साइंस संकाय में पंकज भार्गव ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर ऐलनाबाद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पंकज भार्गव ने जेईई की परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। 75 प्रतिशत से अधिक बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
एसवीएस कैंपस का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
एसवीएस कैंपस गोरीवाला के 6 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया। जबकि 48 विद्यार्थियों ने प्रथम डिवीजन प्राप्त की। विज्ञान संकाय की छात्रा ज्योति पुत्री सुरेंद्र कुमार ने 90 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। विज्ञान संकाय की पूजा पुत्री नंद राम 89 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय तथा शिवदत्त पुत्र बिहारी लाल 87.40 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रहा। विद्यालय प्रबंधक सुल्तान सिंह सुथार व प्रिंसीपल पूजा अनेजा ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी।
12वीं के परीक्षा परिणाम में दयानंद स्किूल चोपटा के 31 विद्यार्थियों ने पाई मेरिट
चोपटा स्थित दयानंद सीनीयर सेकंडरी स्कूल के 31 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। सा िहल ने 95.2 अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया है। स्कूल संचालक भरत सिंह कासनियां व रविंद्र गोदारा ने सभी बच्चों व अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल की प्रिंसीपल डा. अलका अरोड़ा ने बताया कि 12वीं कक्षा में 31 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। पूनम रानी ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा रीतू 93.8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। मनीष कुमार 93.8 प्रतिशत अंक, निशा 93.4 प्रतिशत अंक, मोनिका 93.2 प्रतिशत अंक, हेमंता जैन 93 प्रतिशत अंक, प्रशांत 92.2 प्रतिशत अंक व कमलवीर ने 89.8 प्रतिशत अंक लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल के आठ छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक, 23 बच्चों ने 80 प्रतिशत तथा 22 बच्चों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं।

द सिरसा स्कूल का बारहवीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार
द सिरसा स्कूल में कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। तीनों संकाय कॉमर्स, साइंस व कला संकाय में अव्वल रहकर स्कूल का नाम रोशन किया। कॉमर्स के छात्र जसन डुडेजा ने 91 प्रातिशत अंक हासिल करके विद्यालय को टॉप किया। वहीं इसी संकाय के छात्र हर्ष गोयल 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करके व छात्रा साक्षी मित्तल ने 81 प्रतिशत अंक हासिल करके द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। साईंस संकाय में अंकिता ने 78.80 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम, रूबल वर्मा ने 76.8 प्रतिशत के साथ द्वितिय, 77 प्रतिशत अंकों के साथ स्नेहदीप कस्वां तृतीय स्थान पर रहा। कला संकाय में गुरविंद्र सिंह ने 82 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम, हुसनदीप सिंह ने 76.8 प्रतिशत के साथ द्वितिय, 78.4 प्रतिशत अंकों के साथ तनीशा कागजी तृतीय स्थान पर रही।
फोटो: 36,37,38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed