फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अब नहीं होगी पेट्रोल पंपों पर ठगी, विभाग ने किए प्रबंध

अब नहीं होगी पेट्रोल पंपों पर ठगी, विभाग ने किए प्रबंध

Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
अब नहीं होगी  पेट्रोल पंपों पर ठगी, विभाग ने किए प्रबंध
अब नहीं होगी पेट्रोल पंपों पर ठगी, विभाग ने किए प्रबंध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
पेट्रोल पंप संचालक चाहकर भी उपभोक्ताओं के साथ ठगी नहीं कर सकेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पेट्रोल पंपों की निगरानी करने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों का एक बेड़ा निगरानी कार्य के लिए नियुक्त किया गया है, जो प्रतिदिन पेट्रोल पंपों की जांच करेगा और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करेगा।
गौरतलब है कि सिरसा जिले में 194 पेट्रोल पंप हैं। केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार गत 16 जून से पेट्रोल और डीजल की रोजाना कीमत तय होती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पंप संचालकों द्वारा ठगे जाने की आशंका बनी रहती है। रेट कम होने के बावजूद पंप संचालकों द्वारा अपने मीटर में दर न घटाने पर उपभोक्ता को चपत लगनी तय है। उपभोक्ता यह नहीं जान सकता कि आज के रेट क्या हैं और पंप संचालक ने उसी रेट के अनुसार अपने मीटर में फीडिंग की है। दूरदराज के पेट्रोल पंपों पर तो ठगी की आशंका और बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग की ओर से 15 इंस्पेक्टर और चार एएफएसओ की टीम का गठन किया गया है। यह टीम जिले के पेट्रोल पंपों का समय-समय पर निरीक्षण करेगी। विभाग की औचक जांच में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सक्रियता से वाहन चालकों के हकों की रक्षा हो पाएगी।
विज्ञापन

फोन नंबर 01666-248422 पर करें शिकायत
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से लोगों की सुविधा के लिए विभाग का फोन नंबर 01666-248422 सार्वजनिक किया गया है। यदि उपभोक्ता को किसी पेट्रोल पंप से किसी प्रकार की शिकायत हो तो इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। रेट में गड़बड़ी करने अथवा अन्य प्रकार की शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा पहले पंप को सील किया जाएगा और इसके बाद जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर हाल में होगी उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा : शर्मा
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद शर्मा ने बताया कि 15 इंस्पेक्टर और चार एएफएसओ की टीम का गठन किया गया है, जो समय-समय पर जिले के 194 पंपों की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि पंप संचालकों को रेट के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने की हिदायत दी गई है, जिस पर प्रतिदिन के रेट अंकित होंगे। तय रेट के अनुसार ही मशीन में फीडिंग होगी। यदि जांच में खामी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed