फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   9 dies from corona

कोरोना से नौ और ब्लैक फंगस से डीसी कॉलोनी निवासी व्यक्ति की हुई मौत

Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
9 dies from corona
कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा। मंगलवार को जिले के नौ मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई जबकि 124 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 414 पर पहुंच गया है। वहीं ब्लैक फंगस के कारण सिरसा के डीसी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। ब्लैक फंगस से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 269 स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ विभाग की ओर से अब तक कुल 367903 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 28249 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब 1583 मरीज सक्रिय है। इनमें से 162 मरीजों का सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 92 मरीज सरकारी और 70 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 10 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में 938 मरीज होम आइसोलेट है। जिले में अब तक 26252 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट अब 93.99 फीसदी है जबकि पॉजिटिव रेट 7.67 फीसदी और मृत्यु दर 1.46 फीसदी है।
विज्ञापन

इन्होंने हारी कोरोना से जिंदगी की जंग
कोरोना संक्रमण से जिले में नौ मरीजों की मौत हुई है। इनमें मौजगढ़ की 45 वर्षीय महिला, रामपुर बिश्नोईयां का 65 वर्षीय व्यक्ति, ऐलनाबाद का 55 वर्षीय व्यक्ति, शिव चौक निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, रानियां निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, डीसी कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति, रघुआना निवासी 65 वर्षीय महिला, पंजुआना निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, फग्गू निवासी 42 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं सोमवार को सिरसा में 28, डबवाली में 10, ऐलनाबाद में 12, कालांवाली में 7, ओढां में दो, नाथूसरी चोपटा में 24, माधोसिघाना में छह, रानियां में नौ, चौटाला में 17, बडागुढ़ा में नौ सहित कुल 124 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ब्लैक फंगस के अब तक 59 मरीज मिले
मंगलवार को डीसी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की ब्लैक फंगस के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। जिले में ब्लैक फंगस के अब तक 59 मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 47 मरीज सिरसा के और 12 मरीज अन्य जिलों के पाए गए है। जिले के अब तक कुल 11 मरीजों की ब्लैक फंगस के कारण मौतें हो चुकी है। इनमें 10 मरीज सिरसा जिले के और एक मरीज फतेहाबाद का था। हालांकि शेष मरीजों को अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों की बांटी किटों में ऑक्सीमीटर पाए जा रहे खराब
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक तीन हजार किट तैयार की गई है। इनमें से करीब दो हजार किटों को वितरित किया जा चुका है। इन किटों में दवाईयां और जांच संबंधित उपकरणों सहित 12 प्रकार वस्तुएं है। मरीजों की वितरित की गई किट में ऑक्सीमीटर खराब होने की शिकायतें भी विभाग के पास पहुंच रही है। जिसके पश्चात मरीजों को इसके बदलने की सूचना दी जा रही है। किट तैयार करने को लेकर विभाग की ओर से टेंडर लगाया गया है। ऐसे में किटों में खराब हुए ऑक्सीमीटर ठेकेदार को देकर बदलवाए जा रहे हैं।

नागरिक अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों की सर्जरी होने के बाद उन्हें दवाइयां और उपचार किया जा रहा है। अभी सर्जरी को लेकर विभाग के पास उपकरण नहीं पहुंचे हैं। मरीजों की सर्जरी के लिए अग्रोहा मेडिकल में ही भेजे जा रहे हैं। -डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed